जंतर-मंतर पर सुरक्षा और सख्त, बैरिकेड्स को वेल्डिंग कर बनाया जा रहा स्थायी, अब आसान नहीं होगा तोड़ना

punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2026 - 10:39 PM (IST)

नेशनल डेस्कः दिल्ली का ऐतिहासिक प्रदर्शन स्थल जंतर-मंतर अब एक अभेद्य किले में तब्दील होता जा रहा है। हाल ही में NEET-UG पेपर लीक को लेकर हुए उग्र प्रदर्शनों के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

बैरिकेड्स की वेल्डिंग
अब तक प्रदर्शनों के दौरान सामान्य बैरिकेड्स का उपयोग किया जाता था, लेकिन अब प्रशासन उन्हें वेल्डिंग के जरिए स्थायी रूप से मजबूत कर रहा है। इसका उद्देश्य एक ऐसी 'लोहे की दीवार' तैयार करना है जिसे प्रदर्शनकारी आसानी से न तोड़ सकें और न ही तय सीमा के आगे बढ़ सकें।

छात्रों का विरोध और सुरक्षा बल तैनात
जंतर-मंतर पर वर्तमान में वामपंथी संगठनों से जुड़े छात्र जुटे हुए हैं, जो प्रदर्शनकारियों पर हो रही पुलिसिया कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। मौके पर भारी संख्या में दिल्ली पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स और अन्य सुरक्षा बलों के जवान तैनात हैं। प्रशासन की इस नई तैयारी का मुख्य लक्ष्य भविष्य में होने वाले किसी भी बड़े या उग्र प्रदर्शन को नियंत्रित करना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News