मुख्यमंत्री शिंदे की जान को खतरा, खुफिया विभाग को मिले इनपुट के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

punjabkesari.in Sunday, Oct 02, 2022 - 06:11 PM (IST)

नेशल डेस्क: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की जान को खतरा होने संबंधी विशिष्ट सूचना मिलने के बाद उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य के खुफिया विभाग (एसआईडी) को शनिवार शाम को इस बाबत जानकारी मिली है। राज्य के खुफिया आयुक्त आशुतोष डुंबरे ने मुख्यमंत्री की जान को खतरा होने संबंधी सूचना मिलने की पुष्टि की है।

डुंबरे ने बिना विवरण साझा किए जानकारी देते हुए बताया कि, ‘‘विशिष्ट सूचना के बाद हमने आवश्यक कदम उठाए हैं और मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ाई गई है।'' उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराई गई है, जिन्हें ‘जेड प्लस' श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है।

अधिकारी ने कहा कि शिंदे के ठाणे में निजी आवास और मुंबई में आधिकारिक आवास ‘वर्षा' की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शिंदे पांच अक्टूबर को मुंबई के एमएमआरडीए मैदान में पहली बार दशहरा रैली को संबोधित करने वाले हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Recommended News

Related News