कोरोना से जंग लड़ रहे सुरक्षाबलों और डाक्टरों पर फूलों की वर्षा, हौसला बढ़ाकर दिया सम्मान

punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2020 - 10:38 AM (IST)

कठुआ :  कोरोना की जंग लड़ रहे प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षाबलों का रविवार को हौंसला बढ़ाया गया। शहर के वार्ड नं.-13 के पार्षद रंधीर सिंह, कौशल शर्मा, सोनू सिंह सहित अन्य समाज सेवियों ने न केवल सचिवालय परिसर में अधिकारियों, कर्मियों और सुरक्षाबलों में हल्वा वितरित किया बल्कि उनपर फूलों की वर्षा भी की। डी.सी. कठुआ ओम प्रकाश, उद्योगपति देवेंद्र वर्मा भी इस मौके पर मौजूद रहे। समाज सेवियों ने अधिकारिों पर भी फूलों की वर्षा की। डी.सी. ने कहा कि यहां कार्यालय में अधिकारी और कर्मी आ रहे हैं और कोरोना की जंग लड़ रहे हैं, लोगों के कार्यों के लिए तत्परता के साथ काम रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज सेवियों का प्रयास सराहनीय है। इस तरह का प्रयास शहर की विभिन्न वार्डों से लेकर गांव स्तर पर होने चाहिए ताकि हर किसी का प्रोत्साहन बढ़े।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News