वतन वापसी: बुखारेस्ट से 250 भारतीय नागरिकों को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची दूसरी उड़ान
punjabkesari.in Sunday, Feb 27, 2022 - 07:01 AM (IST)

नई दिल्लीः यूक्रेन से भारतीयों की वतन वापसी शुरू हो गई है। रविवार तड़के एअर इंडिया की एक फ्लाइट रोमानिया के बुखारेस्ट से भारतीय यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची। इस फ्लाइट में 250 भारतीय नागरिक सवार थे। उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एयरपोर्ट पर पहुंचकर भारतीय नागरिकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी लगातार यूक्रेन के राष्ट्रपति के संपर्क में हैं और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर भारतीय को सुरक्षित भारत लाया जा सके।
#WATCH | Civil Aviation Minister Jyotiraditya Scindia & MoS MEA V Muraleedharan welcome the Indian nationals safely evacuated from Ukraine via Bucharest (Romania) pic.twitter.com/UsFC7f63xf
— ANI (@ANI) February 26, 2022
इससे पहले शनिवार को एअर इंडिया की एक ओर फ्लाइट बुखारेस्ट से यात्रियों को लेकर मुंबई पहुंची थी। बताया जा रहा है कि बुखारेस्ट से दो और फ्लाइट भारतीय नागरिकों को लेकर आएंगी। एक फ्लाइट आज देर रात में, जबकि दूसरी फ्लाइट कल शाम को भारत के लिए रवाना होगी।
दिल्ली: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने बुखारेस्ट (रोमानिया) के रास्ते यूक्रेन से सुरक्षित निकाले गए भारतीय नागरिकों का दिल्ली हवाईअड्डे पर स्वागत किया। pic.twitter.com/uZzBP0qpAT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2022
एयर इंडिया ने कहा कि 219 भारतीयों को लेकर एआई-1944 उड़ान शाम सात बजकर 50 मिनट पर छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी। विमानन कंपनी ने एक छोटा वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें भारत लौटने की खुशी में पहले जत्थे को ताली बजाते हुए देखा गया।
रूस के हमले के कारण 24 फरवरी की सुबह से यूक्रेन के हवाई क्षेत्र को नागरिक विमानों के संचालन के लिए बंद कर दिया गया है। इसलिए, बुखारेस्ट और बुडापेस्ट से निकासी उड़ानें संचालित हो रही हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल युद्ध प्रभावित यूक्रेन से लौटे भारतीय नागरिकों की अगवानी करने के लिए हवाई अड्डे पर मौजूद थे।