School Holidays in January 2026: जनवरी में लगेगी बच्चों की मौज, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, चेक करें पूरी लिस्ट

punjabkesari.in Thursday, Jan 01, 2026 - 01:17 PM (IST)

School Holidays in January 2026: नए साल का आगाज हो चुका है। इसी के साथ बच्चे नए महीने में होने वाली छुट्टियों को लेकर काफी उत्सुक हैं। तो आपको जानकारी के लिए बता दें कि साल के पहले महीने यानी जनवरी में कड़ाके की ठंड (शीतलहर), मकर संक्रांति और गणतंत्र दिवस जैसे अवसरों पर स्कूलों में लंबी छुट्टियां रहने वाली हैं। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक, राज्यों के अनुसार छुट्टियों का गणित अलग-अलग है।

PunjabKesari

इन जगहों पर बंद रहेंगे स्कूल

दिसंबर के आखिरी सप्ताह से शुरू हुआ विंटर वेकेशन जनवरी के पहले और दूसरे हफ्ते तक जारी रहने वाला है। उत्तर भारत के राज्यों में गिरते तापमान और घने कोहरे को देखते हुए प्रशासन ने छुट्टियों का ऐलान किया है। हरियाणा में राज्य सरकार के आदेशानुसार सभी स्कूलों में 1 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक विंटर वेकेशन रहेगा। वहीं पंजाब में शीतलहर के कारण छुट्टियाँ 7 जनवरी 2026 तक बढ़ा दी गई हैं, स्कूल अब 8 जनवरी को खुलेंगे। राजधानी दिल्ली और यूपी राज्यों में फिलहाल 1 से 5 जनवरी तक स्कूल बंद रहने के आसार हैं, लेकिन कोहरे की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी इसे आगे भी बढ़ा सकते हैं। जम्मू और कश्मीर को ऊंचाई वाले इलाकों में लंबी छुट्टियां फरवरी के अंत तक जारी रहेंगी।

त्योहारों के नाम रहेगा ये महीना

जनवरी का मध्य त्योहारों के नाम रहेगा। 14 जनवरी को देशभर में मकर संक्रांति मनाई जाएगी।

  • गुजरात और महाराष्ट्र: उत्तरायण के मौके पर यहाँ 14 और 15 जनवरी को अवकाश रहेगा।
  • दक्षिण भारत: तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में पोंगल का पर्व 14 से 17 जनवरी तक मनाया जाएगा, जिससे वहाँ के छात्रों को एक मिनी-वेकेशन मिलेगा।
  • असम: माघ बिहू के उपलक्ष्य में यहाँ भी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

PunjabKesari

गणतंत्र दिवस पर मिलेगा 'लॉन्ग वीकेंड' का तोहफा

साल 2026 का पहला 'लॉन्ग वीकेंड' जनवरी के आखिरी हफ्ते में आ रहा है। 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) सोमवार को पड़ रहा है।

  • शनिवार (24 जनवरी): कई स्कूलों में हाफ-डे या छुट्टी रहती है।
  • रविवार (25 जनवरी): साप्ताहिक अवकाश।
  • सोमवार (26 जनवरी): राष्ट्रीय अवकाश। इस तरह छात्रों और अभिभावकों को लगातार तीन दिनों की छुट्टी मिल रही है, जो पिकनिक या ट्रिप के लिए बेहतरीन मौका बन सकता है।

क्षेत्रीय अवकाश और अन्य महत्वपूर्ण तिथियाँ

इसके अलावा कुछ राज्यों में स्थानीय महापुरुषों की जयंती पर भी स्कूल बंद रहेंगे:

  • 6 जनवरी: गुरु गोबिंद सिंह जयंती (पंजाब और अन्य राज्यों में छुट्टी)।
  • 23 जनवरी: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती (पश्चिम बंगाल और उड़ीसा)।
  • रविवार के अवकाश: 4, 11, 18 और 25 जनवरी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News