Indian Army Agniveer Recruitment 2026: सेना में भर्ती का बड़ा मौका, आज से शुरू आवेदन, 22 साल तक के युवाओं को मौका

punjabkesari.in Friday, Feb 13, 2026 - 04:49 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। Indian Army ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार सेना की आधिकारिक वेबसाइट Join Indian Army पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सबसे अहम बदलाव यह है कि अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर 22 वर्ष कर दी गई है, जिससे उन युवाओं को राहत मिलेगी जो उम्र की वजह से पिछली भर्तियों में आवेदन नहीं कर पाए थे।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  • आवेदन शुरू: 13 फरवरी 2026
  • अंतिम तिथि: 1 अप्रैल 2026
  • फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 1 अप्रैल 2026
  • ऑनलाइन परीक्षा (CEE): 1 जून से 15 जून 2026

भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी

भर्ती संगठन: Indian Army

पदों के नाम:

  • अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD)
  • अग्निवीर टेक्निकल
  • अग्निवीर क्लर्क / स्टोरकीपर टेक्निकल
  • अग्निवीर ट्रेड्समैन
  • महिला मिलिट्री पुलिस
  • सोल्जर टेक्निकल (नर्सिंग असिस्टेंट)
  • सिपाही फार्मा
  • जेसीओ धार्मिक शिक्षक

आवेदन शुल्क: ₹250 (सभी वर्गों के लिए समान)

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर होगा:

  • ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE)
  • फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT)
  • फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT)
  • मेडिकल परीक्षण
  • अंतिम मेरिट सूची

शारीरिक मानक 

  • न्यूनतम ऊंचाई (GD/टेक्निकल/ट्रेड्समैन): 170 सेमी
  • क्लर्क/स्टोरकीपर: 162 सेमी
  • छाती: 77 सेमी + 5 सेमी फुलाव

(राज्यवार छूट लागू हो सकती है, विस्तृत जानकारी नोटिफिकेशन में देखें)

पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता

अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD)

  • 10वीं पास, कुल 45% अंक
  • प्रत्येक विषय में कम से कम 33%
  • आयु: 17.5 से 22 वर्ष

अग्निवीर टेक्निकल

  • 12वीं (फिजिक्स, मैथ्स, इंग्लिश)
  • कुल 50% अंक
  • आयु: 17.5 से 22 वर्ष

अग्निवीर क्लर्क / स्टोरकीपर

  • 12वीं किसी भी स्ट्रीम से 60%
  • इंग्लिश और मैथ्स/अकाउंट्स में 50%
  • आयु: 17.5 से 22 वर्ष

 अग्निवीर ट्रेड्समैन

  • 10वीं या 8वीं पास
  • हर विषय में 33%
  • आयु: 17.5 से 22 वर्ष

 सोल्जर टेक्निकल (नर्सिंग असिस्टेंट)

  • 12वीं (PCB + इंग्लिश)
  • कुल 50%, प्रत्येक विषय में 40%

सिपाही फार्मा

  • 12वीं पास
  • D फार्मा (55%) या B फार्मा (50%)
  • फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन आवश्यक
  • आयु: 19 से 25 वर्ष

जेसीओ धार्मिक शिक्षक

  • संबंधित धर्म में स्नातक या समकक्ष डिग्री
  • आयु: 25 से 34 वर्ष

आयु सीमा (Age Limit Details)

  • अग्निवीर GD/टेक्निकल/ट्रेड्समैन: 17.5 से 22 वर्ष
  • सोल्जर टेक्निकल: 17.5 से 23 वर्ष
  • सिपाही फार्मा: 19 से 25 वर्ष
  • जेसीओ धार्मिक शिक्षक: 25 से 34 वर्ष

(आयु की गणना निर्धारित कटऑफ तिथि के आधार पर होगी)

जो युवा सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है। योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News