CBSE बोर्ड एग्जाम 2026 शुरू! कल से 46 लाख छात्रों की परीक्षा, ड्रेस कोड में ये गलती मत करना

punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 06:01 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देशभर में बोर्ड परीक्षाओं का काउंटडाउन खत्म हो चुका है। Central Board of Secondary Education (CBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य थ्योरी परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू हो रही हैं। सभी पेपर एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से आयोजित किए जा रहे हैं।

इस साल भारत और 26 विदेशी देशों से 46 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। पहले दिन 10वीं का मैथेमेटिक्स (स्टैंडर्ड और बेसिक) तथा 12वीं के बायोटेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप सहित अन्य विषयों के पेपर हैं।

परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी 

  • बिंदु    जानकारी
  • परीक्षा शुरू    17 फरवरी 2026
  • समय    सुबह 10:30 बजे (सिंगल शिफ्ट)
  • रिपोर्टिंग टाइम    सुबह 10:00 बजे तक अनिवार्य
  • कुल छात्र    46 लाख+
  • आधिकारिक वेबसाइट    cbse.gov.in
  • 10:00 बजे के बाद एंट्री की अनुमति नहीं दी जाएगी।

CBSE के निर्देशानुसार छात्रों को कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। प्रश्नपत्र 10:15 बजे बांटे जाते हैं। ट्रैफिक, रूट डायवर्जन या अन्य कारणों से देरी हो सकती है, इसलिए घर से कम से कम 1 घंटा पहले निकलना सुरक्षित रहेगा। दिव्यांग (PwD) छात्रों को अतिरिक्त समय की सुविधा दी जाएगी।

ड्रेस कोड में लापरवाही पड़ेगी भारी!

  • अनुचित साधनों को रोकने के लिए बोर्ड ने सख्त ड्रेस कोड लागू किया है।
  • नियमित छात्रों के लिए पूरी स्कूल यूनिफॉर्म (टाई, बेल्ट, आईडी कार्ड सहित) अनिवार्य
  • प्राइवेट छात्रों के लिए हल्के रंग के सादे कपड़े
  • फुल स्लीव, बड़े बटन, ज्यादा जेब या भारी डिजाइन से बचें

सभी छात्रों के लिए निषेध:

  • ज्वेलरी (रिंग, चेन, ब्रेसलेट, नोज पिन आदि)
  • हैवी जूते या मेटल वाले फुटवियर
  • फैंसी कपड़े या एम्ब्रॉयडरी

क्या ले जाएं

  • एडमिट कार्ड (हार्ड कॉपी)
  • स्कूल आईडी / वैध फोटो आईडी
  • ट्रांसपेरेंट पाउच में पेन, पेंसिल, स्केल आदि
  • एनालॉग घड़ी
  • पारदर्शी पानी की बोतल

पूरी तरह बैन:

  • मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ
  • कैलकुलेटर (विशेष अनुमति को छोड़कर)
  • नोट्स, पर्चियां, बैग या पर्स
  • कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस

पकड़े जाने पर इसे अनफेयर मीन्स माना जाएगा और सख्त कार्रवाई हो सकती है।

एग्जाम हॉल के अंदर इन बातों का रखें ध्यान

  • एडमिट कार्ड और आईडी चेक के बाद फ्रिस्किंग होगी
  • सीट पर बैठने के बाद आसपास कोई संदिग्ध कागज दिखे तो तुरंत सूचित करें
  • OMR शीट में रोल नंबर और विवरण ध्यान से भरें
  • समस्या होने पर हाथ उठाकर इनविजिलेटर को बुलाएं
  • समय समाप्त होने से पहले हॉल न छोड़ें

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot