स्कूल शिक्षक ने पत्नी और दो बच्चों को उतारा मौ/त के घाट, 13 वर्षीय बेटी घायल

punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2026 - 01:04 PM (IST)

गुवाहाटीः असम के धेमाजी जिले में बुधवार सुबह एक स्कूल के शिक्षक ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी और दो बच्चों की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घर के अंदर हुए इस हमले में उसकी 13 वर्षीय बड़ी बेटी भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन आर्थिक तंगी को संभावित कारण माना जा रहा है। मृतकों की पहचान चिनुआरा बेगम (33), शकील अली (8) और पांच वर्षीय रिजिका बेगम के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि घायल बेटी का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी गामचुक प्राइमरी स्कूल में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है और सबूत जुटा रही है। मामले की जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News