मंदिर जा रहे RSS के वरिष्ठ नेता की दर्दनाक मौ/त, कार ने मारी टक्कर

punjabkesari.in Monday, Oct 26, 2026 - 01:54 PM (IST)

उडुपीः कर्नाटक के उडुपी में सोमवार सुबह कोटा चौराहे पर साइकिल से सड़क पार कर रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक वरिष्ठ नेता की कार की टक्कर लगने से मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान उडुपी जिले के कोटा मानुरू के निवासी गुरुदास शेनॉय (65) के रूप में हुई है। दुर्घटना के समय वह अमृतेश्वरी मंदिर जा रहे थे। उसने बताया कि उडुपी से कुंडापुरा की ओर जा रही एक कार ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जोरदार टक्कर होने की वजह से कार पलट गई। हादसे में कार चालक को गंभीर चोटें आने के बाद उसे ब्रह्मवर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News