SBI ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट, बैंक ने जारी की नई Advisory, हड़ताल और छुट्टियों से 6 दिन प्रभावित रहेंगी बैंकिंग सेवाएं
punjabkesari.in Saturday, May 23, 2026 - 07:40 AM (IST)
SBI Bank Strike Alert: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक State Bank of India ने अपने ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना जारी की है। बैंक की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, ऑल इंडिया स्टेट बैंक स्टाफ फेडरेशन ने 25 और 26 मई 2026 को हड़ताल का ऐलान किया है। इस दौरान शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है। हालांकि बैंक ने कहा है कि जरूरी सेवाएं चालू रखने की पूरी कोशिश की जाएगी।
SBI ने ग्राहकों से अपील की है कि वे ब्रांच जाने के बजाय डिजिटल और वैकल्पिक बैंकिंग सेवाओं का ज्यादा इस्तेमाल करें। बैंक ने खास तौर पर ATM, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई जैसी सुविधाओं को उपयोग में लाने की सलाह दी है।
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) May 22, 2026
बैंक की तरफ से ग्राहकों के लिए कुछ अहम सुझाव दिए गए हैं:
कृपया ध्यान दें कि अखिल भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) ने 25 और 26 मई 2026 को दो दिवसीय हड़ताल की सूचना दी है।
शाखाओं में आवश्यक सेवाएं प्रदान करने के लिए हम प्रयासरत हैं, फिर भी ग्राहकों से अनुरोध है कि:
-नकदी संबंधी आवश्यकताओं के लिए एटीएम/ADWM का उपयोग करें।
-ग्राहक सेवा केंद्रों (CSP) का उपयोग करें।
-इंटरनेट बैंकिंग, YONO, मोबाइल बैंकिंग, UPI और अन्य डिजिटल माध्यमों को प्राथमिकता दें।
दरअसल, 23 और 24 मई को शनिवार और रविवार की छुट्टी है। इसके बाद 25 और 26 मई को कर्मचारियों की हड़ताल रहेगी, जबकि आगे ईद की छुट्टी भी पड़ रही है। ऐसे में कई इलाकों में लगातार लगभग छह दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहने की आशंका है।
