Bank Holiday Alert: इस सप्ताह 2 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट
punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2026 - 03:10 PM (IST)
Bank Holiday Alert: अगर आपको इस हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो पहले आरबीआई (RBI) की हॉलिडे लिस्ट जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, इस हफ्ते सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक देश के अलग-अलग हिस्सों में 2 दिन तक बंद रहेंगे।
इस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
13 अगस्त को यहां बंद रहेंगे बैंक
13 अगस्त, गुरुवार को देशभक्त दिवस के मौके पर मणिपुर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। यह दिन 1891 के एंग्लो-मणिपुर युद्ध में शहीद हुए लोगों की याद में मनाया जाता है।
15 अगस्त (शनिवार)
स्वतंत्रता दिवस व पारसी नववर्ष: 15 अगस्त को देश का राष्ट्रीय पर्व 'स्वतंत्रता दिवस' है। राष्ट्रीय अवकाश होने के कारण इस दिन पूरे भारत में सरकारी व प्राइवेट बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे। इसी दिन पारसी नववर्ष (शहंशाही) भी मनाया जाएगा।
16 अगस्त को रविवार होने के कारण देशभर के बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
अगस्त महीने में आगे कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
19 अगस्त (बुधवार): महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की जयंती पर केवल त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।
25 अगस्त (मंगलवार): मिलाद-उन-नबी, पहला ओणम और मिलाद-इ-शरीफ के मौके पर केरल और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
26 अगस्त (बुधवार): ईद-ए-मिलाद, बारहवफात और तिरुवोनम के अवसर पर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार, एमपी, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर और केरल में बैंक बंद रहेंगे।
28 अगस्त (शुक्रवार): रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, केरल और हिमाचल प्रदेश में बैंकों में अवकाश रहेगा।
चालू रहेंगी ये ऑनलाइन सेवाएं
बैंकों में छुट्टी होने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का फायदा मिलता रहेगा। नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग ऐप्स, यूपीआई (UPI) सेवाएं और एटीएम (ATM) 24x7 चालू रहेंगे। आप Google Pay, PhonePe, Paytm या नेट बैंकिंग के जरिए बिना किसी रुकावट के पैसों का लेनदेन कर सकते हैं। ब्रांच से जुड़े काम चेक क्लीयरेंस, पासबुक अपडेट या कैश जमा/निकासी जैसी सेवाओं के लिए आपको बैंक खुलने का इंतजार करना होगा।
