Indane, Bharat Gas या HP Gas ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट, रुक सकती है सब्सिडी

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2026 - 05:36 PM (IST)

नई दिल्लीः अगर आपके पास Indane, Bharat Gas या HP Gas का कनेक्शन है और आपने अभी तक आधार आधारित e-KYC नहीं कराया, तो यह काम जल्द पूरा लेना बेहतर है। समय पर ई-केवाईसी न कराने पर आपकी गैस सब्सिडी रुक सकती है या कनेक्शन पर असर पड़ सकता है।

e-KYC न कराने पर क्या होगा?

ई-केवाईसी पूरी नहीं करने का मतलब यह नहीं है कि गैस कनेक्शन तुरंत बंद हो जाएगा। हालांकि, अगर आप निर्धारित समय तक ई-केवाईसी पूरी नहीं करते हैं, तो आपका कनेक्शन कुछ समय के लिए अस्थाई रूप से सस्पेंड (Temporarily Suspended) किया जा सकता है या फिर आपकी मिलने वाली सब्सिडी रोकी जा सकती है।

उज्ज्वला और सामान्य ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर?

ई-केवाईसी न होने की स्थिति में अलग-अलग श्रेणी के ग्राहकों पर इसका अलग प्रभाव हो सकता है। जैसे क‍ि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली सब्सिडी रुक सकती है। सामान्य ग्राहकों को सब्सिडी वाले रेट की जगह महंगे कमर्शियल रेट पर सिलेंडर खरीदना पड़ सकता है।

किसे e-KYC कराना अनिवार्य है?

यह नियम सिर्फ उन ग्राहकों के लिए लागू होता है जिनकी बायोमेट्रिक ई-केवाईसी अभी तक पेंडिंग है। जिन ग्राहकों ने पहले ही अपनी बायोमेट्रिक आधार ई-केवाईसी पूरी कर ली है, उन्हें दोबारा कुछ भी करने की जरूरत नहीं है।

मोबाइल से भी कर सकते हैं e-KYC

ई-केवाईसी करवाने के लिए लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं। आप अपने स्मार्टफोन के जरिए भी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

अपने गैस प्रोवाइडर का आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें:

  • Indane Gas: IndianOil ONE App
  • Bharat Gas: Hello BPCL App
  • HP Gas: HP Pay App

इसके लिए साथ ही प्ले स्टोर से AadhaarFaceRD ऐप डाउनलोड करें। 
गैस कंपनी के आधिकारिक ऐप में लॉगिन करने के बाद e-KYC सेक्शन में जाकर बताए गए निर्देशों के अनुसार फेस ऑथेंटिकेशन पूरा किया जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News