दिल्ली में आप पार्टी की कमान संभालेंगे सौरभ भारद्वाज

punjabkesari.in Friday, Mar 21, 2025 - 12:31 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली से इस समय की अहम खबर सामने आई है। विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद पार्टी में बड़ा फेबदल सामने आया है। दिल्ली के पूर्व सीएम मनीष सिसोदिया पंजाब प्रभारी, सत्येंद्र जैन को सह- प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा सौरभ भारद्वाज को दिल्ली के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।  भारद्वाज से पहले गोपाल राय के हाथों पार्टी की कमान थी।

<

>

 AAP सांसद राघव चड्ढा और संजय सिंह, पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक के लिए अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे हैं। पार्टी की हार के बाद अब आतिशी को राजधानी में अहम जिम्मेदारी दी जा रही है। उन्हें विपक्ष के नेता के रूप में बीजेपी की दिल्ली सरकार का सामना करने के लिए रणनीति बनाने का काम सौंपा गया है। आतिशी दिल्ली विधानसभा चुनाव और सरकार के खिलाफ होने वाले बड़े हमलों की योजना बनाएंगी। वे महत्वपूर्ण फैसलों में पार्टी के प्रमुख नेताओं से सहमति लेंगी। वहीं, दिल्ली यूनिट का संगठन, पार्टी का विस्तार और बदलाव की जिम्मेदारी गोपाल राय के पास रहेगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News