दिल्ली में शनिवार का दिन रहा सबसे गर्म, पारा 45 डिग्री पहुंचा

punjabkesari.in Saturday, May 26, 2018 - 09:05 PM (IST)

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार का दिन अभी तक के सबसे गर्म दिनों के तौर पर दर्ज किया गया जहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक अगले दो दिनों में भी इस झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।

उन्होंने बताया कि शहर में शनिवार अभी तक का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के सामान्य तापमान से पांच डिग्री ज्यादा था। वहीं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि आज का तापमान पिछले तीन सालों का अधिकतम तापमान था। 25 मई 2015 को अधिकतम तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया, अगले दो दिनों में भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है और गर्म हवाओं का प्रकोप जारी रहेगा। ’’ आद्रता का स्तर घट कर 27 प्रतिशत दर्ज किया गया।     मौसम वैज्ञानिकों ने कल आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान किया है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रह सकता है। कल अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News