''AJMER 92'': ''लड़की चीज ही ऐसी है, बड़े से बड़ा फिसल जाता है'' चिश्ती ने दिया विवादित बयान

punjabkesari.in Monday, Jun 12, 2023 - 12:02 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  अजमेर के सरवर चिश्ती का एक विवादित बयान सामने आया है। फिल्म 'AJMER 92' को लेकर चिश्ती ने कहा, लड़की चीज ही ऐसी है, बड़े से बड़ा फिसल जाता है। वहीं इस बयान को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है।  विश्व हिंदू परिषद ने सरवर चिश्ती पर निशाना साधा है। विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि जो लोग महिलाओं को खेती समझते हों, जो उनसे हलाला करवाते हों, वे भला नारी को भोग्या से अधिक और क्या समझेंगे. शर्म आती है कि ये भारतीय हैं।

दरअसल, सरवर चिश्ती ने कहा, आदमी पैसों से करप्ट नहीं हो सकता, मूल्यों से करप्ट नहीं हो सकता. लड़की चीज ही ऐसी है कि बड़े से बड़ा फिसल जाता है। उन्होंने कहा किविश्वामित्र जैसे भटक सकते हैं. जितने भी बाबा लोग जेल में हैं, ये सिर्फ वो हैं, जो लड़की के मामले में फंसे हैं। 
 
इससे पहले सरवर चिश्ती ने कहा की पहले कश्मीर फाइल. उसके बाद द केरला स्टोरी और अब अजमेर फाइल्स 92 बनाई जा रही है. जहां भी चुनाव होते हैं उससे पहले इस तरह की मूवी तैयार हो जाती है। चिश्ती ने कहा कि अजमेर 92 मूवी में ढाई सौ लड़कियों के रेप और ब्लैकमेल का शिकार बताया जा रहा है, जबकि उस समय मात्र 12 लड़कियों ने शिकायत दी थी।  उन्होंने आरोप लगाया कि इस फिल्म में ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह और एक शिक्षण संस्थान को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।  

बता दें कि फिल्म 'अजमेर 92' 14 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। फिल्म निर्माताओं का दावा है कि ये फिल्म उन 250 लड़कियों की कहानी है, जिन्हें जाल में फंसा रेप किया गया और फिर उन्हें ब्लैकमेल किया गया।  सच्ची घटना पर आधारित फिल्म ‘अजमेर 92’ को पुष्पेन्द्र सिंह ने निर्देशित किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News