फेसबुक पर सानिया मिर्जा ने हासिल की बड़ी कामयाबी

punjabkesari.in Tuesday, Dec 22, 2015 - 12:46 AM (IST)

हैदराबाद: दुनिया की नंबर एक युगल खिलाड़ी और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली जब सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर उनके लाइक्स की संख्या एक करोड़ के पार पहुंच गई। सानिया के लिए वर्ष 2015 सबसे सफल रहा है और उन्होंने इस वर्ष 10 महिला युगल खिताब हासिल किए। सानिया की उपलब्धियों में एक और ताज उस समय जुड़ गया जब उनके फेसबुक पेज पर लाइक्स की संख्या एक करोड़ के पार पहुंची। 
 
उनके लाइक्स की संख्या एक करोड़ 15 हजार के पार जा चुकी थी। सानिया ने इस उपलब्धि का जश्न मनाया और टेनिस रैकेट थामे अपना एक फोटो शेयर किया जिस पर लिखा था, ‘‘एक करोड़ स्माइल्स’’। उन्होंने फैमिली ऑफ 10 मिलियन्स के लिए अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया। सानिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है और ट्विटर पर उनके 32 लाख 60 हजार फॉलोअर्स हैं।  

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News