‘रॉक म्यूजिक’ पर साधु महाराज ने किया जबरदस्त डांस, सोशल मीडिया पर छाए
punjabkesari.in Wednesday, Jan 06, 2021 - 04:06 PM (IST)
नेशनल डेस्क: साधु महाराज का ऐसा भी रूप देखने को मिलेगा, शायद ही लोगों ने ऐसा सोचा होगा। भारत में ज्यादातर साधु भजनों पर मदमस्त हुए देखे गए हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बाबा ‘रॉक म्यूजिक’ पर डांस करते दिख रहे हैं। साधु महाराज का डांस भी ऐसा कि लोग उनकी वीडियो शेयर करने से खुद को रोक हीं पाए। इतना ही लोग साधु की सादगी और मासूमियत के फैन हो गए। बाबा बेफ्रिक होकर अपने अंदाज में ‘रॉक म्यूजिक’ पर सड़क पर ही जबरदस्त डांस करते दिख रहे हैं।
Dance is another name of life. pic.twitter.com/WVEMgtzZyF
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) January 6, 2021
वीडियो अजमेर के पुष्कर का बताया जा रहा है। मशहूर फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री भी इस वीडियो को शेयर करने से खुद को नहीं रोक पाए। उन्होंने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा- जिंदगी का दूसरा नाम है डांस। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स सड़क के बीच इलेक्ट्रिक गिटार बजा रहा है और लोग उसे घेरे हुए खड़े हैं। तभी वहां मौजूद एक साधु शख्स की गिटार की धुन पर डांस करना शुरू कर देते हैं। साधु मस्त होकर डांस करते दिख रहे हैं।