अजित पवार की मौत या हत्या की साजिश? रोहित पवार के बड़े खुलासे से मचा हड़कंप
punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 11:46 AM (IST)
नेशनल डेस्क: बारामती में हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। NCP (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस घटना को साजिश करार देते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। रोहित पवार का कहना है कि जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली बेहद धीमी है, जिससे इस हादसे के पीछे किसी बड़े षड्यंत्र का संदेह और गहरा होता जा रहा है।
रोहित पवार ने सीधे तौर पर केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों पर निशाना साधते हुए कहा कि डिजिटल सबूतों को सार्वजनिक किया जाना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि घटना के इतने दिन बाद भी महत्वपूर्ण जांच रिपोर्ट सामने क्यों नहीं आई है? रोहित ने पायलटों की भूमिका और विमानन कंपनी की कार्यशैली पर भी संदेह जताया है। उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच जनता के सामने आ सके।
