महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद पार्टी की बागडोर सुनेत्रा के हाथ, जल्द होगी औपचारिक घोषणा

punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 10:07 PM (IST)

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। वरिष्ठ नेता Ajit Pawar के आकस्मिक निधन के बाद उनकी पत्नी Sunetra Pawar को राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। साथ ही, उन्हें जल्द ही Nationalist Congress Party (NCP) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की तैयारी है।

 विमान हादसे में हुआ था निधन

28 जनवरी 2026 को बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एक Learjet 45 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में अजित पवार समेत पांच लोगों की जान चली गई। इस घटना ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक हलचल पैदा कर दी।

तीन दिन में बड़ा फैसला

अजित पवार के निधन के बाद पार्टी में नेतृत्व को लेकर मंथन शुरू हुआ। 31 जनवरी 2026 को सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें कुछ अहम विभागों का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है और वे विधानसभा में NCP विधायक दल की नेता भी होंगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पद लगभग तय

मुंबई स्थित देवगिरी बंगले में NCP विधायकों की बैठक हुई, जिसमें वरिष्ठ नेता Praful Patel ने सुनेत्रा पवार का नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया। उपस्थित विधायकों ने सर्वसम्मति से समर्थन जताया। सूत्रों के अनुसार, 26 फरवरी 2026 को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उनके नाम की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।

वरिष्ठ नेताओं का समर्थन

पार्टी के कई प्रमुख नेताओं, जिनमें Chhagan Bhujbal भी शामिल हैं, ने सुनेत्रा पवार के नेतृत्व का समर्थन किया है। माना जा रहा है कि यह कदम पार्टी में स्थिरता और एकजुटता बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है। शपथ ग्रहण के बाद सुनेत्रा पवार ने कहा कि वे अजित पवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News