पिता अजित पवार के निधन के 6 दिन बाद बेटे जय पवार ने कह दी ये बड़ी बात, सोशल मीडिया पर पोस्ट हुई वायरल

punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 04:31 PM (IST)

नेशनल डेस्क : महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में पूर्व उपमुख्यमंत्री और NCP प्रमुख अजित पवार के निधन के बाद पूरे राज्य और पवार परिवार में शोक का माहौल है। अजित पवार को इस दुनिया से गए हुए 6 दिन हो गए हैं और इस दुखद घटना के बीच उनके बेटे जय पवार का एक भावुक व्हाट्सऐप स्टेटस सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जय पवार ने अपने पिता के साथ की दो पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए दिल छू लेने वाला संदेश लिखा। उन्होंने लिखा, 'पापा, आपकी बहुत याद आती है। काश समय थम जाता, मैं आपको कसकर गले लगा लेता और हमेशा ऐसे ही रहता। आपकी बहुत याद आती है।' जय पवार के इस भावुक संदेश ने लोगों को भावुक कर दिया है और सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें - लगातार गिरावट के बाद आज सोना हुआ महंगा, जानें 10 ग्राम गोल्ड की ताजा कीमत

परिवार और NCP से जुड़े नेताओं के अनुसार, जय पवार आमतौर पर मीडिया से दूरी बनाए रखते हैं और सार्वजनिक जीवन में कम ही नजर आते हैं। वे राजनीति में सक्रिय होने के बजाय सहकारी संस्थाओं और पारिवारिक व्यवसायों से जुड़े रहे हैं। हालांकि, लोकसभा, विधानसभा और हाल के नगर निकाय चुनावों में उन्होंने NCP के लिए प्रचार किया था।

PunjabKesari

अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में भी तेजी से घटनाक्रम बदले। शोक के माहौल के बीच पवार परिवार को राजनीतिक जिम्मेदारियों संभालनी पड़ीं। अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उन्हें वही विभाग सौंपे गए हैं, जो पहले अजित पवार के पास थे, जिनमें आबकारी, खेल और अल्पसंख्यक विकास मंत्रालय शामिल हैं।

सोमवार को सुनेत्रा पवार कराड पहुंचीं, जहां उन्होंने यशवंतराव चव्हाण स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वह बरामती लौट आईं। गौरतलब है कि विमान हादसे में अजित पवार के साथ चार अन्य लोगों की भी मौके पर ही मौत हो गई थी। वे एक जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। इस घटना ने महाराष्ट्र की राजनीति को गहरे सदमे में डाल दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News