Robert Vadra: क्या प्रियंका लड़ेंगी 2024 का लोकसभा चुनाव? रॉबर्ट वाड्रा ने दिया बड़ा संकेत

punjabkesari.in Saturday, Aug 12, 2023 - 04:01 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा ने अपनी पत्नी प्रियंका गांधी की चुनाव लड़ने की वकालत की है। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, 'प्रियंका गांधी में एक सांसद की सारी योग्यताएं हैं। उन्हें सदन में होना चाहिए, वह बहुत अच्छा काम करेंगी।' उन्होंने कहा, 'प्रियंका अगर संसद जाती हैं तो मुझे खुशी होगी। मैं उम्मीद करता हूं कि पार्टी इसे स्वीकार करेगी और उनके लिए बेहतर तैयारी करेगी।'
PunjabKesari
तो क्या 2024 का चुनाव लड़ेंगी प्रियंका
उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा का बयान सामने आने के बाद इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ सकती है। हिमाचल प्रदेश में और कर्नाटक में प्रियंका गांधी ने चुनाव प्रचार का अभियान थामा था, दोनों राज्यों में कांग्रेस की जीत मिली। ऐसे में माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी बड़ी भूमिका निभा सकती है। सूत्रों की मानें तो, प्रियंका को महासचिव या कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने की भी संभावना है। 
PunjabKesari
केंद्र सरकार हमेशा मेरे नाम का इस्तेमाल करती है
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि इस सरकार को सत्ता में आए हुए नौ साल हो गए हैं, जब भी सरकार किसी मुद्दे पर घिरती है तो उन्होंने हमेशा ही मेरे नाम का इस्तेमाल किया। राजनीति मुद्दों में मेरा नाम लेने उछालने के बाद ही मैं बोलता हूं। जरूरी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इन्होंने मेरे नाम का सहारा लिया और मैं इसके खिलाफ लडूंगा। उन्होंने कहा कांग्रेस को कई पार्टियों का साथ मिल गया है और हम भाजपा को 2024 में कड़ी टक्कर देंगे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Related News