आतंकी बुर्का पहन कर बैंक से उड़ा ले गए 5 लाख, CCTV में कैद हुई वारदात

punjabkesari.in Tuesday, Aug 01, 2017 - 03:15 PM (IST)

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुर्का पहने हिजबुल आतंकियों का एक समूह जम्मू-कश्मीर बैंक की एक शाखा पर हमला कर 5 लाख रुपए से अधिक की नकदी लूट कर फरार हो गया। 

सूत्रों  ने  बताया  कि  अनंतनाग जिले में बिजबिहाड़ा के अरवानी में बैंक खुलते ही बुर्का पहने आतंकियों का एक  समूह  बलपूर्वक  बैंक  में घुस गया। बंदूकधारियों के समूह ने बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों को बंदूक की नोक पर धमकी देकर नकदी लूट ली। सूत्रों के अनुसार जानकारी मिलते ही सुरक्षा बल और राज्य पुलिस कर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए, लेकिन आतंकी तब तक वहां से भाग चुके थे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News