आरआईसैट-2बी के प्रक्षेपण की उलटी गिनती शुरू

punjabkesari.in Wednesday, May 22, 2019 - 05:40 AM (IST)

चेन्नईः श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपण यान के साथ भारत के हर मौसम के रडार इमेजिंग पृथ्वी निगरानी उपग्रह ‘आरआईसैट-2बी' के प्रक्षेपण की 25 घंटे की उलटी गिनती मंगलवार को शुरू हुई।भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने यह जानकारी दी।
PunjabKesari
इसरो ने कहा कि पीएसएलवी-सी46 के अपने 48वें मिशन पर बुधवार को सुबह साढे पांच बजे यहां से 130 किलोमीटर से अधिक दूर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित किये जाने का कार्यक्रम है। इस उपग्रह का भार 615 किलोग्राम है और इसे प्रक्षेपण के 15 मिनट बाद पृथ्वी की कक्षा में छोड़ा जाएगा।
PunjabKesari
यह उपग्रह खुफिया निगरानी, कृषि, वन और आपदा प्रबंधन सहयोग जैसे क्षेत्रों में मदद करेगा। इसरो प्रमुख के शिवन ने मिशन को ‘‘बहुत बहुत महत्वपूर्ण'' बताया लेकिन खुलकर जानकारी नहीं दी।
PunjabKesari
प्रक्षेपण से पहले तिरूपति के प्रसिद्ध भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए शिवन ने कहा कि आरआईसैट-2बी के बाद, इसरो चंद्रयान-2 पर लगेगा जिसका नौ से 16 जुलाई के बीच प्रक्षेपण का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा, ‘‘हर कोई उस मिशन पर बहुत उत्सुकता से नजर बनाए हुए है और इसरो छह सितंबर तक चंद्रयान-2 के रोवर को (चंद्रमा की सतह पर) उतारने को लेकर आशान्वित है।''

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News