रिटायर्ड चाचा को मिली रश‍ियन गर्लफ्रेंड, सबसे मिलाने गए; लेकिन जैसे ही खोला बेडरूम का दरवाजा...तो

punjabkesari.in Thursday, Jul 06, 2023 - 01:24 PM (IST)

नेशनल डेस्क: रिटायरमैंट के बाद लोग चाहते हैं कि वे सुकून और शांति से अपना बाकी जीवन बिताएं लेकिन हर‍ियाणा का यह ताऊ तो धमाल मचा रहा है। दरअसल रिटायर होते ही वह घर पर आराम से रहने की बजाए ऐश की जिंदगी जीने के लिए निकल पड़े। उनका कहना है कि वह अपने रिटायरमेंट के पैसों में से बच्चों को एक फूटी कौड़ी भी नहीं देना चाहते हैं।

 

उन्‍होंने खुद इंस्‍टाग्राम पर वीडियो अपलोड कर इसका ऐलान किया था। वहीं अब उनका एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख लोग हैरान रह गए। इस नए वीडियो में वह लोगों को बताते हैं कि उनको एक रश‍ियन गर्लफ्रेंड मिली है जिसे वह सबसे मिलवाना चाहते हैं। वीडियो बनाते हुए चाचा जैसे ही बेडरूम का दरवाजा खोलते हैं तो अंदर का नजारा देख चिल्ला उठते हैं। आप भी हैरान होंगे कि आखिर ऐसा हुआ क्या, तो चलिए आपको बताते हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dharambir singh (@dharambirharyana)

हरियाणा के रहने वाले धर्मवीर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने वीडियो शेयर करते रहते हैं। वह रिटायरमेंट के बाद की अपनी लाइफ को फुल एंज्‍वॉय कर रहे हैं। वह कभी जिम जाते हैं तो कभी होटल में जाकर मस्ती करते हैं और हर बार अपने बेटों को धमकी देते हैं कि वह अपने पैसों में से उनको एक रूपया तक नहीं देंगे। तुम लोग खुद कमाओ, मुझसे तो बिल्‍कुल उम्‍मीद मत रखना।

 

रशियन गर्लफ्रेंड के साथ दिखे धर्मवीर

धर्मवीर को एक रशियन गर्लफ्रेंड मिल गई है। दोनों एक होटल रूम में ठहरे हुए हैं। धर्मवीर वीडियो बनाते हुए कहते हैं कि वह लोगों को अपनी गर्लफ्रेंड से मिलाने ले जा रहे हैं, लेकिन बेडरूम खोलते ही वह चिल्‍ला उठते हैं। दरअसल उनकी गर्लफ्रेंड किसी और से बात कर रही है, इसके बाद उनका पारा चढ़ जाता है। चाचा चिल्‍लाकर पूछते हैं कि किससे बात कर रही थी। गर्लफ्रेंड रोने लगती है, वह फ‍िर पूछते हैं किससे बात कर रही थी, फ‍िर वह उसे मनाते हुए दिख रहे हैं। धर्मवीर का एक और वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्विमिंग पूल में नजर आ रहे हैं जहां उनके साथ रश‍ियन लड़की दिख रही है। यह वीडियो भी इंस्‍टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है। धर्मवीर के इंस्‍टाग्राम पर 40 लाख से ज्‍यादा फॉलोवर हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Related News