विश्व प्रसिद्ध डल के संरक्षण में जुटा नगर निगम

punjabkesari.in Thursday, Apr 06, 2017 - 01:24 PM (IST)

श्रीनगर: विश्व प्रसिद्ध डल झील के संरक्षण में नगर निगम तेजी से जुट गया है। निगम ने झील के किनारे की मुंढेरों की मरम्मत के काम में तेजी लाई है ताकि डल की सुन्दरता के साथ ही सुरक्षा भी बरकरार रखी जा सके। पिछले काफी दशकों से बाढ़ के कारण डल की सुन्दरता को काफी नुकसान हुआ है।


साइट इंजीनियरग्रइम अहमद ने भी बताया कि डल को जो नुकसान हुआ है उसको जल्द ठीक करने की आवश्यकता है। बाढ़ का असर डल की मुंढेरों पर हुआ है। ऐसे में पर्यटक इन पर चलने से स्वयं को काफी असुरक्षित महसूस करते हैं। इनकी मरम्मत का काम तेजी से किये जानक की सख्त जरूरत है। शाम के समय पर्यटक डल के किनारे सैर करते हैं और ऐसे में डल का संरक्षण और उसकी सुरक्षा आवश्यक है।


घाटी में हालात काफी सुधर गए हैं। विश्वभर से पर्यटक धरती के स्वर्ग में पहुंच रहे हैं। घाटी की शान समझी जाने वाली डल के किनारे पर बनी पेरपेट वॉलस असुरक्षित हैं। इन पर चलना अथवा बैठना काफी असुरक्षित है। कभी भी टूट सकती हैं। डल को देखने पर्यटक दूर-दूर से आते हैं, जो शिकारे, हाउस वोट और किश्ती की सैर करते हैं। इससे पर्यटन से जुड़े लोगों को काफी लाभ होता है और उनकी रोजी रोटी चलती है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News