उतर गया भूत संन्यासी…भगवा वस्त्र त्याग कर इस एक्ट्रेस ने छोड़ी संन्यासी की राह? लोगों ने जमकर किया ट्रोल
punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2026 - 03:08 AM (IST)
नेशनल डेस्कः 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कभी अपने ग्लैमरस अंदाज और सुपरहिट फिल्मों से पहचान बनाने वाली यह एक्ट्रेस अब अपने बदले हुए रूप को लेकर चर्चा में हैं।
गोवा में दिखा मॉर्डन अवतार
हाल ही में Goa से सामने आए वीडियो और तस्वीरों में ममता कुलकर्णी को दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताते देखा गया। इस दौरान वह साध्वी वेशभूषा के बजाय मॉर्डन कपड़ों में नजर आईं, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी।
सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू
उनके इस बदले अंदाज को लेकर कई यूजर्स ने सवाल उठाए। कुछ लोगों ने तंज कसते हुए लिखा—“संन्यास का भूत उतर गया?” वहीं कई लोगों ने पूछा कि जब उन्होंने आध्यात्मिक जीवन अपना लिया था, तो अब यह बदलाव क्यों?
पहले भी दिखा था अलग अंदाज
इससे पहले भी एक टीवी शो में ममता कुलकर्णी साड़ी में नजर आई थीं, जहां उनका लुक साध्वी रूप से अलग था। तब भी यह चर्चा हुई थी कि वह धीरे-धीरे फिर से पब्लिक लाइफ में लौट रही हैं।
क्या फिर से करेंगी वापसी?
उनके हालिया लुक को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वह एक बार फिर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में वापसी कर सकती हैं। हालांकि, इस बारे में उनकी ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
संन्यास के समय भी रहीं चर्चा में
पिछले साल Maha Kumbh के दौरान उन्होंने आध्यात्मिक जीवन अपनाने का फैसला लिया था। वह किन्नर अखाड़े से जुड़ीं और महामंडलेश्वर बनाए जाने को लेकर भी चर्चा में आईं, हालांकि बाद में उन्होंने इस पद से दूरी बना ली।
90 के दशक की ग्लैमरस स्टार
ममता कुलकर्णी ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया, जिनमें करण अर्जुन, क्रांतिवीर, बाजी, सबसे बड़ा खिलाड़ी और चाइना गेट शामिल हैं।
आज भी उनकी जिंदगी से जुड़ी हर खबर तेजी से वायरल हो जाती है और इस बार भी उनका बदला अंदाज लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है कि आखिर ममता कुलकर्णी की राह अब किस ओर जा रही है।
