"पकौड़ी खानी है..." बस रुकी, नीचे उतरा पति फिर दुल्हन! बस स्टैंड पर नई नवेली बीवी ने कर दिया 'वो वाला' कांड

punjabkesari.in Friday, Mar 13, 2026 - 04:14 PM (IST)

Moradabad Bride Runaway : प्यार, शादी और फिर सरेआम धोखा! मुरादाबाद के बिलारी बस स्टैंड पर एक पति के साथ जो हुआ उसने सबको सन्न कर दिया है। होली की खुशियां मनाकर मायके से लौट रही पत्नी ने बीच रास्ते में ही अपने पति को ऐसा शॉक दिया कि अब वह पुलिस से इंसाफ की गुहार लगा रहा है।

क्या है पूरा मामला?

पीड़ित पति पीतम सिंह के मुताबिक उसकी शादी 1 दिसंबर 2025 को रिमझिम (18 वर्ष) से हुई थी। होली के बाद पीतम अपनी पत्नी को रामपुर स्थित उसके मायके से विदा कराकर रोडवेज बस से वापस मुरादाबाद ला रहा था। सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन जैसे ही बस बिलारी बस स्टैंड पर रुकी कहानी में ट्विस्ट आ गया।

यह भी पढ़ें: Gen Z बॉय के साथ हुआ मोये-मोये! Boyfriend के जिगरी दोस्त संग बनाए शारीरिक संबंध, Viral Post ने इंटरनेट पर...

"पकौड़ी खानी है..." और हो गया कांड

बस रुकते ही रिमझिम ने अपने पति से पकौड़ी खाने की इच्छा जताई। पत्नी का मन रखने के लिए पीतम सिंह बस से नीचे उतरा और कैंटीन की ओर चला गया। कुछ ही मिनटों बाद जब वह गर्म-गर्म पकौड़ी लेकर बस में अपनी सीट पर लौटा तो वहां सन्नाटा था। पत्नी गायब थी और उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था।

प्रेमी इमरान पर शक की सुई

काफी खोजबीन के बाद जब रिमझिम का पता नहीं चला तो पीतम ने बिलारी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पति का आरोप है कि रिमझिम का प्रेम प्रसंग गांव के ही इमरान नाम के युवक के साथ था। पीतम का दावा है कि इमरान ने ही उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगाया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस स्टैंड पर उतरते समय रिमझिम फोन पर किसी से बात कर रही थी।

यह भी पढ़ें: AI Boyfriend मेरे साथ सोता है और वो मुझे सेक्शुअल सैटिस्फैक्शन... बेडरूम तक पहुंचा एआई! इस महिला का चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस की कार्रवाई और CCTV जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच अधिकारी विनीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई हैं। बस स्टैंड और आसपास के कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस रिमझिम के कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) निकाल रही है ताकि उसकी आखिरी लोकेशन और संपर्कों का पता चल सके। इमरान और रिमझिम के संभावित ठिकानों पर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News