रात के अंधेरे में वो आया और... इस फेमस और बोल्ड एक्ट्रेस के साथ दुबई में गंदी हरकत, रोते हुए का Video...

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 11:50 AM (IST)

Khushi Mukherjee Slapped in Dubai Video : अपने बोल्ड अंदाज और अतरंगी ड्रेसिंग सेंस के लिए मशहूर टीवी एक्ट्रेस और मॉडल Khushi Mukherjee एक बेहद डरावने अनुभव से गुजर रही हैं। दुबई में मौजूद खुशी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह फूट-फूटकर रोती और घबराई हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का दावा है कि एक अनजान बाइक सवार ने उन्हें बीच सड़क पर थप्पड़ मारा और फरार हो गया।

वीडियो में दिखा डर: पीछा कर रहा है कोई

खुशी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वह रात के अंधेरे में सड़क पर तेज कदमों से चलती दिख रही हैं। उनकी आंखों में आंसू हैं और वह बार-बार पीछे मुड़कर देख रही हैं जैसे कोई उनका पीछा कर रहा हो।

एक्ट्रेस की आपबीती 

रात के 9 बज रहे हैं मैं सड़क पर अकेली थी तभी एक बाइक सवार आया और मुझे थप्पड़ मारकर चला गया। मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं क्या करूं। खुशी ने सिस्टम पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पुलिस स्टेशन जाने का कोई फायदा नहीं दिख रहा क्योंकि सड़कों पर कैमरे नहीं लगे हैं और महिला अधिकारी भी कार्रवाई में दिलचस्पी नहीं ले रही हैं।

PunjabKesari

दुनिया मेरे खिलाफ है, खुशी का इमोशनल नोट

वीडियो के साथ खुशी ने एक लंबा पोस्ट लिखकर अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने संकेत दिया कि यह हमला किसी पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकता है। उन्होंने लिखा, "ऐसा महसूस हो रहा है जैसे पूरी दुनिया मुझे दबाने की कोशिश कर रही है। पुलिस स्टेशन खाली पड़ा है और कोई मदद को तैयार नहीं है। क्या हमें जबरन किसी खास कानून का पालन करने के लिए मजबूर किया जा रहा है?

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Comedy Queen Rakhi (@comedy_queen_rakhi)

 

कपड़ों को लेकर विवाद और पुराना नाता

यह घटना तब हुई है जब हाल ही में रैपर सैंटी शर्मा ने खुशी के पहनावे पर विवादित टिप्पणी की थी। सैंटी ने कहा था कि छोटे और रिवीलिंग कपड़े पहनने वाली लड़कियों की वजह से अपराध बढ़ते हैं। खुशी के समर्थकों का मानना है कि इस तरह की सोच ही अपराधियों को बढ़ावा देती है वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इस पूरी घटना को 'पब्लिसिटी स्टंट' भी मान रहे हैं।

PunjabKesari

कौन हैं खुशी मुखर्जी?

खुशी मुखर्जी एक लोकप्रिय चेहरा हैं जिन्हें रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला' से बड़ी पहचान मिली। वह 'बालवीर' और 'रीति रिवाज' जैसे टीवी सीरियल्स के अलावा साउथ की फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। वह अक्सर अपने बोल्ड फोटोशूट्स के कारण चर्चा में रहती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News