जमीन में हिस्सा मांगने पर विधवा को निर्वस्त्र कर घर से निकाला

punjabkesari.in Monday, Aug 14, 2017 - 03:56 PM (IST)

भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले के अटेर विकासखंड के ग्राम ताल का पुरा में एक विधवा महिला को उसके ही देवर व जेठ ने पहले निर्वस्त्र किया और पीट-पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। विधवा महिला अपने पति के निधन के बाद अपने देवर, जेठ से पति के हिस्से की जमीन मांग रही थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम ताल का पुरा निवासी 50 वर्षीय महिला के पति की कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी थी।

विधवा महिला की कोई संतान भी नहीं है। उसके पति के हिस्से में करीब 12 बीघा जमीन है जो कि देवर रतन सिंह और जेठ सिन्नेर उसे देना नहीं चाहते हैं। महिला के मुताबिक आरोपियों ने उसका राशन कार्ड और मतदाता सूची से नाम भी कटवा दिया है। अटेर पुलिस ने रामरती की फरियाद पर जेठ सिन्नेर सिंह और देवर रतन सिंह भदौरिया निवासी ताल का पुरा के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News