राफेल विवाद: अनिल अंबानी के फिल्मी कनेक्शन पर रिलायंस ने दी सफाई

punjabkesari.in Thursday, Sep 27, 2018 - 12:52 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राफेल विमान को लेकर सियासत गरमा गई है। रोज ही इस सौदे को लेकर नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में यह बात सामने आई कि अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (ADAG) के मुखिया अनिल अंबानी के रिलायंस एंटरटेनमेंट और फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद की पार्टनर जूली गायेट के बीच एक फिल्म प्रोड्यूस करने का एग्रीमेंट हुआ था। हालांकि, रिलायंस एंटरटेनमेंट ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। 
PunjabKesari
राफेल सौदा विवादों में घिरी अनिल अंबानी समूह की फर्म रिलायंस एंटरटेनमेंट ने कहा कि उसने गायेट को कोई भुगतान नहीं किया है। उनकी कंपनी ने फिल्म ‘एनओम्बर वन’ के संदर्भ में किसी को कोई भुगतान नहीं किया है। रिलायंस एंटरटेनमेंट ने करीब 50 अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में पैसा लगाया है। कंपनी ने कहा कि वह अपने भागीदार फ्रांस की फाइनेंसिंग कंपनी विस्वायर्स कैपिटल के जरिए एक फिल्म परियोजना में शामिल हुई है। इस फिल्म से कई प्रसिद्ध फ्रांसीसी अभिनेता और निर्देशक सर्गे हजानाविसियस जुड़े हैं। 
PunjabKesari
कंपनी ने कहा कि रिलायंस एंटरटेनमेंट ने इस फिल्म के कुल बजट का सिर्फ 14.8 लाख यूरो यानी 15 प्रतिशत धन लगाया है। दरअसल, गायेट पूर्व फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के साथ रहती हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि राफेल ऑफसेट करार के लिए रिलायंस एंटरटेनमेंट ने गायेट की फिल्म में धन लगाया है। 

PunjabKesari
खबरों के अनुसार, रिलायंस एंटरटेनमेंट ने ओलांद की 2016 की भारत यात्रा से पहले और भारत सरकार द्वारा 36 राफेल जेट लड़ाकू विमानों की खरीद के करार से पहले गायेट की कंपनी से करार किया था।      


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News