सर्जिकल स्ट्राइक के 2 साल और Facebook यूजर्स के अकाउंट हैक, पढ़िए अब तक की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Saturday, Sep 29, 2018 - 07:39 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत द्वारा पाकिस्तान में गई सर्जिकल स्ट्राइक के 2 साल पूरे होने से लेकर Facebook के 5 करोड़ यूजर्स के अकाउंट हैक होने तक, हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें, जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढ़िए देश-दुनिया से लेकर खेल जगत की अब तक की बड़ी खबरें।

Surgical Strike: जानें, कैसे भारत के जवानों ने पाकिस्तान को दिया था करारा जवाब (video)
भारत द्वारा पाकिस्तान की जमीन पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक के दो साल पूरे हो गए हैं। देश ने सेना के इस कारनामे पर गर्व जताया था। इस दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक किया था। सर्जिकल स्ट्राइक उड़ी में आतंकी हमले में 18 जवानों की मौत का बदला था।

Facebook के 5 करोड़ यूजर्स के अकाउंट हुए हैक, कहीं आपका डाटा भी तो नहीं हो गया लीक?
यदि आप फेसबुक यूजर हैं तो हो सकता है कि आपके फेसबुक अकाउंट को भी शुक्रवार को हैकरों ने देखा हो। फेसबुक ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि उसके 5 करोड़ यूजर्स के अकाउंट्स पर गत शुक्रवार को हैकरों ने हमला कर दिया। फेसबुक की तरफ से कहा गया है कि हैकर हैकिंग के बाद फेसबुक यूजर के अकाउंट को बिल्कुल उसी तरह देख सकते थे, जैसे यूजर्स अपने अकाउंट को देखता है।

UP की हत्यारी पुलिस! कार न रोकने पर Apple के मैनेजर को मारी गोली, हॉस्पिटल में हुई मौत
लखनऊ के पॉश एरिया माने जाने वाले गोमतीनगर में उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस चेकिंग के दौरान कार न रोकने पर सिपाही ने फायर कर दिया, जिससे कार सवार युवक को गोली लग गई और उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस घटना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर आला अधिकारी पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना किया। 

राजनाथ ने दिए दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक के संकेत?
क्या बीएसएफ जवान नरेंद्र सिंह की बर्बर हत्या का बदला एक और सर्जिकल स्ट्राइक करके भारत ने लिया है? अगर केंद्रीय गृह मंत्री के भाषण पर गौर करें तो यही लगता है कि दो-तीन दिन पहले भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और सर्जिकल स्ट्राइक कर दी है। राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को इशारों ही इशारों में संकेत दिया कि बीएसएफ जवान नरेंद्र सिंह के साथ हाल ही में हुई बदसलूकी के बदले में दो-तीन पहले ही कुछ ठीक-ठाक हुआ है, लेकिन इसके बारे में आपको अभी नहीं बताऊंगा। 

आज UNGA में पाक को जवाब देंगी सुषमा स्वराज, सार्क बैठक में दिए संकेत
न्‍यूयॉर्क में दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय संगठन (सार्क) देशों की बैठक में शामिल होने के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज आज संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा को संबोधित करेंगी। संभावना जताई जा रही है कि विदेश मंत्री संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच से पाकिस्तान को घेर सकती हैं। वह आतंकवाद के साथ-साथ वैश्विक समरसता का मुद्दा भी उठाएंगी।

ABVP के छात्र गुरु को धमकी दें, यह कैसा संस्कार है: राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक शिक्षक द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नेताओं का पैर छूने वाला वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार को भाजपा पर निशाना और कहा कि गुरु को ब्रह्मा, विष्णु, महेश मानने वाले इस देश में एक शिक्षक को धमकी देना कौन-सा संस्कार है। 

इंडोनेशिया में सुनामी के कहर से 384 लोगों की मौत, सैकड़ों जख्मी
इंडानेशिया की आपदा एजेंसी ने शनिवार को कहा कि एक इंडोनेशियाई शहर में भूकंप और सुनामी के कारण कम से कम 384 लोग मारे गए हैं। एजेंसी ने भूकंप-सुनामी की इस घटना के बाद पहली बार मृतकों का आधिकारिक आंकड़ा बताया है। 

अगले हफ्ते दो दिवसीय दौरे पर भारत आएंगे व्लादिमीर पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 4 अक्टूबर को यहां दो दिन की यात्रा पर आएंगे। विदेश मंत्रालय ने पुतिन की यात्रा की घोषणा की। दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ावा देना और ईरान से कच्चे तेल के आयात पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा पुतिन की यात्रा के केंद्र में होगी। 

बुकिंग के बाद नहीं आई कैब, तो ड्राइवर को भरना होगा 25 हजार का जुर्माना
मोबाइल ऐप के जरिए आपने कई बार टैक्सी सेवाओं की सुविधा ली होगा। कई बार तो आपकी यात्रा सही रही होगी, लेकिन कई बार ऐसा भी हुआ होगा कि आप राइड बुक करा लें, लेकिन उसके बाद ड्राइवर आने से इनकार कर देता है। कई बार तो ऐसा भी होता है कि वह राइड कैंसिल भी नहीं करता और आता भी नहीं। अब अगर ऐसा होता है तो ड्राइवर को 25 हजार का जुर्माना भरना होगा।

गुजरात के हीरा व्यापारी की दरियादिली, कर्मचारियों को गिफ्ट की Mercedes Benz
अपने इम्प्लॉइज को महंगे गिफ्ट देने के लिए सूरत के मशहूर हीरा व्यापारी सावजी भाई ढोलकिया एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। सावजी भाई ने कंपनी के 25 साल पूरे होने पर इस बार अपने तीन कर्मचारियों को एक करोड़ रुपए की तीन मर्सडीज-बेंज जीएलएस एसयूवी कार गिफ्ट में दी है।

छेड़छाड़ मामले में तनुश्री के समर्थन में आईं अभिनेत्रियां
अभिनेता नाना पाटेकर पर 2008 में एक फिल्म के सेट पर छेड़छाड़ करने के अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के आरोप के समर्थन में बालीवुड से जुड़े अभिनेता फरहान अख्तर और अभिनेत्रियां प्रियंका चोपड़ा, ट्विंकल खन्ना, स्वरा भास्कर और रिचा चड्ढा आगे आई हैं।

 धोनी ने हासिल की खास उपलब्धि, ऐसा करने वाले पहले भारतीय
पूर्व कप्तान और मौजूदा भारतीय विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने विकट के पीछे 800 शिकार पूरे करने की अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल कर ली है। 37 वर्षीय धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप के फाइनल में दो स्टंपिंग करने के साथ ही यह उपलब्धि हासिल कर ली। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News