एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अब तक की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Thursday, Nov 23, 2017 - 02:13 PM (IST)

नई दिल्ली: पंजाब केसरी आपके लिए लेकर आया है अब तक की ऐसी बड़ी खबरें जिसे आप अपने व्यस्त शड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलिटेन में हम आपको हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढि़ए, देश-दुनिया से लेकर खेल जगत की बड़ी खबरें।

साइबर स्पेस में बोले PM, जनधन-आधार और मोबाइल से कम हुआ भ्रष्‍टाचार
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज साइबर सुरक्षा को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए गोपनीयता और पारदर्शिता के बीच संतुलन को जरूरी बताया। मोदी ने यहां साइबर सुरक्षा पर आयोजित पांचवें वैश्विक सम्मेलन के उद्घाटन के मौके पर कहा कि साइबर हमले प्रजातांत्रिक दुनिया के लिए आज बड़ा खतरा बन गया है।

अशोक ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- नशा अौर करंट देकर कबूल कराया जुर्म
प्रद्युम्न मर्डर केस का आरोपी अशोक कुमार भोंडसी जेल से रिहा किए जाने के बाद वहां से सीधे सोहना के घांबरोज गांव में अपने घर गया। अशोक ने परिवार के पास लौटने के बाद पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अशोक ने कहा कि मैडम के कहने पर ही उसने प्रद्युम्न को खून से लतपथ उठा कर गाड़ी में डाला था और पुलिस ने उसी बिनाह पर उसे पकड़ लिया। करीब चार घंटे तक पुलिस उसे पिटती रही।

भारत का 'ब्रह्मास्त्र' है 'ब्रह्मोस', दुश्मनों के पास भी नहीं है इस मिसाइल का तोड़
दुश्मनों के लिए ब्रह्मोस से घबराने की वजह है कि इस मिसाइल का उनके पास कोई तोड़ नहीं है। इसकी स्पीड करीब एक किलोमीटर प्रति सैकेंड है जबकि चीन के पास जो मिसाइल है उसकी गति 290 मीटर प्रति सैकेंड है। ब्रह्मोस को दागने में वक्त भी कम लगता है। 

शिमला गैंगरेप मामला: आरोपी कर्नल का हुआ मैडिकल, पीड़िता से हो रही पूछताछ
कोटखाई गुड़िया मर्डर व हत्या मामले की गुत्थी अभी सुलझी नहीं है कि फिर से शिमला में एक और बड़ा घिनौना मामला सामने आया है। इस बार तो यह मामला हाई प्रोफाइल है। शिमला में एक भारतीय सेना के सेवारत कर्नल पर आर्मी ऑफिसर की 21 वर्षीय बेटी के साथ कथित तौर पर गैंगरेप करने का संगीन आरोप है।

शिवसेना का एक और हमला, कहा- यूपी निकाय चुनाव में BJP करेगी डर्टी पॉलिटिक्स
यूपी निकाय चुनाव में ईवीएम में कथित गड़बड़ियों की खबरों को लेकर शिवसेना ने भाजपा पर निशाना साधा है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में कहा कि उत्तर प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा डर्टी पॉलिटिक्स करेगी और फर्जी लोकप्रियता के दावे भी ठोकेगी। इसके अलावा सामना में लिखा है कि यूपी निकाय चुनाव में कई जगहों पर कोई भी बटन दबाने पर वोट भाजपा को ही गया।

रिहा होते ही मुंबई हमले के मास्टरमाइंड सईद ने दिखाए रंग, किया ये बड़ा एेलान
लाहौर हाईकोर्ट द्वारा 2008 के मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और आतंकी संगठन जमात उद दावा के सरगना हाफिज सईद की 297 दिनों से चली आ रही नजरबंदी खत्म करने के तुरंत बाद ही उसने अपने आतंकी रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। आज सुबह रिहा होते ही आतंकियों के इस आका ने कश्मीर की आजादी की बात छेड़ दी। 

8 हजार मुसलमानों के हत्यारे 'हीरो' को उम्रकैद
बोस्निया की राजधानी साराजेवो की घेराबंदी के दौरान नागरिकों पर तोपें चलाने के मामले में लोगों की नजर में हीरो बने बोस्निया के पूर्व सैन्य कमांडर जोरान म्लादिक (74)को अंतर्राष्ट्रीय अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। करीब 2 दशक पहले हुए बोस्निया युद्ध का म्लादिक ने  नेतृत्व किया था और करीब 8 हजार मुसलमानों का संहार करवाया था ।

महंगा होगा नया BS-6 ईंधन, जानिए कितनी होगी कीमत?
दिल्ली में प्रदूषण की समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने राजधानी में बीएस-6 ईंधन की व्यवस्था को निर्धारित समय से पहले लागू करने की घोषणा कर दी है। अब दिल्ली में बीएस-6 ईंधन से वाहन 2020 की बजाए अप्रैल 2018 से चलेंगे। इस बीच तेल उद्योग से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि बीएस-6 श्रेणी का ईंधन बीएस-4 श्रेणी के ईंधन के मुकाबले प्रति लीटर कम से कम 25 से 30 पैसे महंगा होगा।

बाजार में हल्की बढ़त, सैंसेक्स 16 अंक चढ़कर 33576 पर खुला
एशियाई और अमरीकी बाजारों से मिले मिले-जुले संकेतों से आज शेयर बाजार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई। कारोबार की शुरुआत में आज सैंसेक्स  14.36 अंक यानि 0.04 फीसदी बढ़कर 33,575.91 पर और निफ्टी 16.15 अंक यानि  0.16 फीसदी चढ़कर 10,358.45 पर खुला। फिलहाल सैंसेक्स 10 अंकों की गिरावट के साथ 33,553 के स्तर पर और निफ्टी 2 अंक गिरकर 10,341 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सड़क पर लड़की के साथ एेसी हरकत करने पर पुलिस ने वरुण धवन को लगाई फटकार
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन को लेकर हाल ही में बड़ी खबर सामने आईं है। बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस ने एक्टर वरुणको सड़क पर खतरनाक तरीके से सेल्फी लेने के लिए फटकार लगाई है। इसके अलावा उनको ई-चालान भी भेजा गया है। इस हरकत पर पुलिस के कड़े रुख के बाद वरुण ने माफी मांग ली है।

कूच बिहार ट्रॉफी: सचिन के बेटे अर्जुन का शानदार प्रदर्शन, MP के खिलाफ झटके 5 विकेट
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने बुधवार को कूच बिहार अंडर-19 ट्रोफी में मुंबई अंडर - 19 के लिए मध्य प्रदेश के खिलाफ 5 विकेट लिए हैं। पहली पारी में असफल रहने के बाद तेंदुलकर ने दूसरी पारी में जबरदस्त वापसी की और मध्य प्रदेश के टॉप 4 बल्लेबाजों को आउट किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News