RBI gold stock: RBI ने भारत के इन 2 बड़े शहरों में रखा है अपना सोने का विशाल भंडार, 12.5 किलोग्राम की है एक सोने की ईंट

punjabkesari.in Thursday, Oct 30, 2025 - 04:45 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) का सोने का भंडार न केवल देश का बल्कि दुनिया का भी सबसे सुरक्षित खजानों में से एक माना जाता है। कुल 880 टन सोना RBI के गोल्ड रिज़र्व में सुरक्षित रखा गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सोना कहां और किस रूप में संग्रहित है और हर ईंट का वजन कितना है?

दो शहरों में RBI का गोल्ड वॉल्ट
RBI ने इस साल जून में पहली बार अपने गुप्त गोल्ड वॉल्ट की झलक दिखाई। डॉक्यूमेंट्री ‘RBI अनलॉक्ड: बियॉन्ड द रुपी’ में ये वॉल्ट कैमरे के सामने आए। बैंक का यह स्वर्ण भंडार मुंबई और नागपुर में स्थित है। इन वॉल्ट की दीवारें मोटी और दरवाजे बेहद मजबूत हैं, ताकि सोने और अन्य कीमती चीज़ें पूरी तरह सुरक्षित रहें।

PunjabKesari

सोने की ईंटों का वजन और कीमत
RBI अपने गोल्ड रिज़र्व में सोना ईंटों (ब्रिक) के रूप में संग्रहित करता है। प्रत्येक ईंट का वजन 12.5 किलोग्राम है। मौजूदा सोने के भाव (999 शुद्धता वाले) के अनुसार, एक ईंट की कीमत लगभग 14.9 करोड़ रुपये आंकी गई है।

विदेशों में भी RBI का सोना
देश के भीतर सुरक्षित भंडार के अलावा, RBI ने अपना सोना विदेशी बैंकों में भी रखा है। हाल ही में जारी आधा सालाना फॉरेन एक्सचेंज रिज़र्व की रिपोर्ट में बताया गया कि इस साल अप्रैल से लेकर शुरुआती छह महीनों में लगभग 64 टन सोना वापस देश में लाया गया। RBI अपना एक हिस्सा बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स में भी सुरक्षित रखता है।

सोने का खजाना: सिर्फ मात्रा नहीं, सुरक्षा भी भारी
RBI का यह गोल्ड वॉल्ट सिर्फ सोने की बड़ी मात्रा के लिए प्रसिद्ध नहीं है, बल्कि इसकी सुरक्षा और संरचना भी इसे बेहद अडिग और मजबूत बनाती है। मोटी दीवारें, सुदृढ़ दरवाजे और अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणाली इसे दुनिया के सबसे सुरक्षित गोल्ड वॉल्ट में से एक बनाती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News