राउत बोले-भाजपा है शिवसेना की सबसे बड़ी ‘राजनीतिक शत्रु’

punjabkesari.in Monday, Jun 04, 2018 - 05:41 AM (IST)

नेशनल डेस्क: पालघर में हालिया लोकसभा उपचुनाव के बाद शिवसेना के सांसद संजय राउत ने रविवार को भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह उनकी पार्टी की सबसे बड़ी‘ राजनीतिक शत्रु ’ है। राउत ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह दोनों को नहीं चाहता है लेकिन कांग्रेस या जद (एस) नेता एचडी देवगौड़ा को स्वीकार कर सकता है।
  PunjabKesari
शिवसेना को कमजोर कर रही भाजपा
राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में प्रकाशित ‘रोख ठोक’ स्तंभ में कहा कि शिवसेना भाजपा की सबसे बड़ी राजनीतिक शत्रु है। शिवसेना का प्रखर हिन्दुत्ववाद भाजपा के लिए अड़चन पैदा कर सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पालघर में चिंचतामण वनगा के बेटे (शिवसेना के उम्मीदवार) को हराकर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। 
इस सीट पर चिंचतामण वनगा के निधन के चलते उपचुनाव आवश्यक हो गया था। राउत ने आरोप लगाया कि शिवसेना भाजपा की मुख्य राजनीतिक विरोधी है, इसलिए उनकी योजना उद्धव ठाकरे की पार्टी के साथ सत्ता में रहते हुए उसे कमजोर करने की है। 

PunjabKesari
जनता मोदी और शाह को नहीं करेगी स्वीकार 
राउत ने दावा किया कि भाजपा ने पालघर उपचुनाव में शिवसेना की हार सुनिश्चित करने के लिए अपने संसाधनों का इस्तेमाल किया। उन्होंने पालघर में ईवीएम में ‘गड़बड़ी’ की वजह से भाजपा की जीत हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा पालघर लोकसभा उपचुनाव जीतने में सफल रही लेकिन कई अन्य लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव हार गई। इससे दिखता है कि देश में कई जगह बदली हुई हवा चल रही है। सांसद ने कहा कि उपचुनाव परिणाम भाजपा के पतन की शुरुआत हैं। देश की ऐसी स्थिति है कि वह कांग्रेस या देवगौड़ा को स्वीकार कर सकता है , लेकिन मोदी और शाह को नहीं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News