रश्मिका मंदाना की फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बची एक्ट्रेस

punjabkesari.in Sunday, Feb 18, 2024 - 04:00 PM (IST)

नेशनल डेस्क. फिल्म 'एनिमल' की सफलता के बाद से एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना लगातार चर्चा में बनी हुई है। एक्ट्रेस कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स में काम कर रही है। हाल ही में एक्ट्रेस को लेकर एक खबर सामने आई है। रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर बताया कि एक हादसे में उनकी जान बाल-बाल बची है। 

PunjabKesari
एक्ट्रेस जिस फ्लाइट से सफर कर रही थीं। उसकी इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। इस दौरान की एक तस्वीर रश्मिका ने अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की, जहां वह अपनी सीट पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। साथ में उनके एक्ट्रेस श्रद्धा दास भी दिखाई दे रही है। इसे शेयर करते हुए रश्मिका ने लिखा- 'सिर्फ एक सूचना है कि इस तरह हम मौत से बचे हैं।' 

PunjabKesari
बता दें रश्मिका की यह फ्लाइट मुंबई से हैदराबाद जा रही थी। इमरजेंसी लैंडिंग की वजह से फ्लाइट 30 मिनट बाद मुंबई लौट गई। इसका कारण टेक्निकल फॉल्ट बताया गया है। इस हादसे में जान का खतरा जरूर बना रहा, लेकिन हर पैसेंजर सकुशल वापस पहुंचा। वहीं काम की बात करें तो रश्मिका फिल्म 'पुष्पा 2' में नजर आएंगी। यह फिल्म इस साल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Recommended News

Related News