लिफ्ट के बहाने राजोरी में दो सगी बहनों से गैंगरेप

punjabkesari.in Monday, Jan 02, 2017 - 01:11 PM (IST)

जम्मू: राजोरी जिले के नौशहरा में हवस के अंधों ने दो सगी बहनों को अपना शिकार बनाया है। मिली जानकारी के अनुसार कार सवार युवकों ने दोनों बहनों को लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बिठाया और फिर उनके साथ दुष्कर्म किया। दोनों बहनें नाबालिग हैं।

फिलहाल आरोपियों को पकड़ा नहीं गया है पर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को दोनों बहने अपने घर नौशहरा की तरफ जा रही थी। नौशहरा के ताई पुल पर एक कार उनके पास आकर रूकी और उन्हें लिफ्ट आफर की। दोनों बहने कार में बैठ गई। उसमें सवार तीन युवक जबरन उन्हें जंगल की तरफ ले गए और उनसे दुष्कर्म किया। खुद को बचाकर किसी तरह से दोनों घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई।

पीड़ितों के पिता ने नौशहरा पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करवाई है। दोनो बहनें नौवीं कक्षा की छात्राएं हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News