रामायण-महाभारत के सहारे लोकसभा चुनाव, जमकर हो रहा दुर्योधन-दुशासन और रावण का इस्तेमाल

punjabkesari.in Wednesday, May 08, 2019 - 03:55 PM (IST)

नई दिल्लीः राजनीति की पराकाष्ठा देखिए कि पक्ष-विपक्ष एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए रामायण-महाभारत का सहारा ले रहे हैं। इन ग्रंथों के कई ऐसे पात्र जो अपने कुकर्मों की वजह से आज भी याद किए जाते हैं, नेता उनके नाम का इस्तेमाल छींटाकशी के लिए कर रहे हैं। इस बार लोकसभा चुनाव में दुर्योधन, दुशासन, रावण और कालनेमि का जमकर इस्तेमाल हो रहा है। विपक्ष चुनावी रंग में इस कद्र डूब चुका है कि भाषा की मर्यादा तक भूल गया है। प्रधानमंक्री नरेंद्र मोदी को दुर्योधन से लेकर जल्लाद तक कद दिया गया।

प्रियंका ने कहा दुर्योधन, राबड़ी ने जल्लाद
पीएम मोदी के खिलाफ इस तरह के शब्दों के इस्तमेला की शुरुआत कब हुई इसका पता लगाना मुमकिन तो नहीं लेकिन हाल ही में प्रियंका गांधी वाड्रा ने हरियाणा में जब पीएम मोदी को दुर्योधन बताया तो सबका ध्यान इस ओर गया कि राजनीति के लिए कैसे-कैसे शब्दों का इस्तेमाल हो रहा है। प्रियंका के बाद लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने कहा कि मोदी दुर्योधन नहीं बल्कि जल्लाद हैं। ममता बनर्जी भी पीएम मोदी को दुर्याधन और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को दुशासन कह चुकी हैं। ममता एक बार नहीं कई बार इन शब्दों का इस्तेमाल कर चुकी हैं। सीताराम येचुरी ने 26 अप्रैल को दुर्याधन-दुशासन से पीएम मोदी की तुलना की थी। वहीं हाल ही में ममता ने कहा था कि मोदी के हाथ दंगों के खून से सने हैं वह उनको पीएम नहीं मानती। मंगलवार को तो ममता ने यह तक कह दिया कि मोदी इतने झूठे हैं कि दिल करता हैं उनको थप्पड़ मार दूं।

औरंगजेब और बाबर भी 'मैदान' में
पौराणिक कथाओं के नामों के अलावा देश में मध्यकाल के दौरान आतंक मचाने वाले औरंगजेब और बाबर के नाम की भी खूब इस्तेमाल हो रहा है। बुधवार को कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने मोदी को औरंगजेब का आधुनिक अवतार बताया। वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने संभल सीट से लड़ रहे गठबंधन के उम्मीदवार शफिकुर्रहमान बर्क को बाबर की औलाद तक कह दिया था।

अगर हम ये कहें कि सिर्फ सत्ता पक्ष पर पौराणिक पात्रों के नाम से हमला हो रहा है तो नहीं सत्ता पक्ष भी विपक्ष पर हमला करने से पीछे नहीं हैं। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह को कालनेमि कह दिया था। कालनेमि रामायण काल में एक राक्षस था जो रावण का मामा था और रूप बदलने में माहिर था। वहीं एमपी के जाने-माने कंप्यूटर बाबा ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को रावण बताया था। जेडीयू के प्रवक्ता संजय सिंह ने मीसा को शूर्पणखा तक कह दिया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News