''रामायण'' ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला प्रोग्राम बना

punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2020 - 05:21 PM (IST)

नेशनल डेस्कः दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहे टीवी शो रामायण ने इतिहास रच दिया है। रामायण के 16 अप्रैल के एपिसोड को दुनियाभर में 7.7 करोड़ लोगों ने देखा। इस तरह वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करते हुए रामायण दुनिया में एक दिन में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मनोरंजन प्रोग्राम बन गया है। प्रसार भारती ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। बता दें, कोरोना वायरस से कारण लॉकडाउन लगने के बाद मांग उठी थी कि रामायण का पुनः प्रसारण किया जाए। इसके बाद से करोड़ों लोग रामायण सीरियल देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस सीरियल और इससे जुड़े पात्रों की लगातार चर्चा है।
PunjabKesari
हाल ही में प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने ट्वीट कर बताया था कि साल 2015 से लेकर अब तक जनरल एंटरटेनमेंट कैटगरी (सीरियल्स) के मामले में रामाण सीरियल टॉप पर है। साल 2015 से अब तक का सबसे अधिक टीआरपी जनरेट करने वाला हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट शो भी रामायण सीरियल है।


लॉकडाउन के कारण हर दिन सुबह 9 से 10 बजे और रात में भी 9 से 10 बजे रामायण का प्रसारण हो रहा है। अभी उत्तर रामायण चल रही है, जिसमें लव और कुश के प्रसंग खूब पसंद किया जा रहा है। मंगलवार शाम प्रसारित एपिसोड में दिखाया गया कि माता सीता ने अपने बच्चों को कैसे संस्कार दिए हैं।
PunjabKesari
रामानंद सागर की बनाई इस रामायण का प्रसारण पहली बार 1987 से 1988 के बीच दूरदर्शन पर ही किया गया था। तब हर रविवार को इसका प्रसारण होता था और नजारा आज की तरह ही होता था। आज लॉकडाउन के कारण लोग घरों में कैद हैं, लेकिन तब रामायण देखने के लिए लगभग पूरे देश में कर्फ्यू जैसा माहौल बन जाता था।
PunjabKesari
रामायण सीरियल में अहम भूमिका निभाने वाले अरुण गोहिल (श्रीराम), दीपिका चिखलिया (माता सीता), सुनिल लहरी (लक्ष्मण), दारा सिंह (हनुमान) और अरविंद त्रिवेदी (रावण) की आज भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News