12 घंटे लगातार ट्रेडमिल पर दौड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, गिनीज बुक की ओर से मिला सर्टिफिकेट

punjabkesari.in Friday, Apr 12, 2024 - 12:54 AM (IST)

नेशनल डेस्क : ओडिशा स्थित राउरकेला के 34 वर्षीय सुमित सिंह नाम के युवक ने 12 घंटे लगातार ट्रेडमिल पर दौड़ के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। बता दें कि 12 मार्च को इस दौड़ की शुरूआत की, सुबह 8:15 बजे दौड़ शुरू की और रात 8:20 बजे तक दौड़ जारी रखी। संजय कुमार सिंह और मीरा देवी के बेटे सुमित कुमार सिंह यहां बसंती कॉलोनी के निवासी हैं। वह शादीशुदा हैं और उनका एक दो साल का बेटा भी है। सुमित कलुंगा में एक निजी कंपनी में काम करता है।सुमित का लक्ष्य चलते हुए मशीन को छुए बिना 12 घंटे तक ट्रेडमिल पर दौड़ना और कम से कम 65 किमी की दूरी तय करना था।

12 घंटे लगातार लगाई दौड़

सुमित सिंह 12 मार्च की सुबह 8:15 बजे से रात 8:20 तक लगातार ट्रैडमिल पर दौड़ते रहे। इस दौरान उन्होंने ये वीडियों वेबसाइट पर अपलोड किया गया था।वीडियो की पुष्टि करने के बाद गिनीज बुक ने मंगलवार को सुमित को एक प्रमाणपत्र जारी किया। प्रमाणपत्र में लिखा है, "सुमित कुमार सिंह ने 12 घंटे (पुरुष) में मैनुअल ट्रेडमिल पर सबसे बड़ी दूरी 68.04 किलोमीटर (42.27 मील) की दूरी तय की है। यह उपलब्धि ओडिशा के राउरकेला के निवासी सुमित ने 12 मार्च 2024 को हासिल किया।"

सुमित कुमार के नाम पहले भी रिकॉर्ड दर्ज

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुमित कुमार ओडिशा की बसंती कॉलोनी के रहने वाले हैं। उनके पिता संजय कुमार सिंह और मां मीरा देवी हैं। सुमित शादीशुदा हैं और उनका 2 साल बेटा भी है। वे एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। सुमित का लक्ष्य चलती हुई मशीन को छुए बिना 12 घंटे ट्रेडमिल पर दौड़ना और कम से कम 65 किमी की दूरी तय करना था, लेकिन वे 68 किलोमीटर का टारगेट पूरा कर गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Recommended News

Related News