न्यायालय का फैसला विपरीत आया तो अध्यादेश लाकर राम मंदिर बनेगा : सुनील देवधर

punjabkesari.in Sunday, Jan 27, 2019 - 09:05 PM (IST)

नेशनल डेस्कः भाजपा नेता सुनील देवधर ने रविवार को यहां कहा कि अयोध्या में राम जन्म स्थान पर भव्य मंदिर बनकर रहेगा। उच्चतम न्यायालय का फैसला अगर मंदिर के खिलाफ आया तो कानून बनाकर राम मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। भाजपा नेता रविवार को यहां पार्टी के मंडलीय प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

देवधर ने और क्या कहा
देवधर ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्पष्ट कहा है कि मंदिर किसी भी हालत में बनेगा। अध्यादेश लाकर कानून बनाने की बात अदालत के फैसले के बाद ही की जा सकती है। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय का फैसला विपरीत आएगा तो अध्यादेश लाकर कानून बनाया जाएगा और यदि मंदिर के पक्ष में निर्णय आएगा तो मंदिर बनना ही है। जब उच्चतम न्यायालय में मामला चल रहा हो तो अध्यादेश लाना संवैधानिक भी नहीं है। 

भाजपा नेता ने कहा कि हमारा वादा, इरादा व नीयत राम जन्म स्थान पर भव्य मंदिर बनाने का है। उन्होंने कहा कि हिन्दुत्व व विकास एक दूसरे में अंतर्नहित हैं। हिन्दुत्व व विकास एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। हिन्दुत्व एक जीवन पद्धति का नाम है। सबका साथ सबका विकास ही हिन्दुत्व है। हिन्दुत्व के लिए लडऩा मतलब विकास के लिए लडऩा और विकास के लिए लडऩा मतलब हिन्दुत्व के लिए लडऩा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News