G-20 के लोगो में कमल पर बवाल, राजनाथ सिंह बोले- क्या हम देश की संस्कृति भी भूल जाएं?
punjabkesari.in Sunday, Nov 13, 2022 - 05:36 PM (IST)

नेशनल डेस्कः G-20 के लोगो में कमल का इस्तेमाल को लकर कांग्रेस और बीजेपी में घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाए हैं कि भाजपा अपने प्रचार का कोई मौका नहीं छोड़ती। इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि क्या हम अब अपने देश की संस्कृति को भी भूल जाएं।
सिंह ने कहा कि आप सबको जानकारी होगी कि 2023 में G-20 ग्रुप की अध्यक्षता भारत को करनी है और इस लिहाज से भारत में कई आयोजन होने हैं। इसके लिए, पिछले दिनों एक लोगो प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने जारी किया है। इस लोगो मे कमल का फूल भी है। G-20 के लोगो में कमल का फूल देखकर कुछ लोग हंगामा खड़ा कर रहे हैं। कमल का फूल 1950 में भारत का राष्ट्रीय पुष्प घोषित किया गया था। उन्होंने यह इसलिए किया था, क्योंकि कमल का फूल इस देश की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है।
यह तो वही बात हुई कि हाथ एक राजनीतिक पार्टी का सिंबल है तो लोग हाथ शब्द का प्रयोग छोड़ दें। किसी का निशान साइकिल है तो साइकिल छोड़ दे। कमल का फूल भारतीय संस्कृति और अस्मिता से जुड़ा है: श्री @rajnathsingh
— Rajnathsingh_in (@RajnathSingh_in) November 13, 2022
राजनाथ सिंह ने आगे कहा, जब 1857 का प्रथम स्वाधीनता संग्राम लड़ा गया था तो आजादी के मतवालों ने एक हाथ में रोटी और एक हाथ में कमल का चुनाव किया था। यानि जो बात इस देश की सांस्कृतिक अस्मिता से जुड़ी हो उसे भुला दिया जाए क्योंकि वह हमारा चुनाव चिन्ह है। यह तो वही बात हुई कि हाथ एक राजनीतिक पार्टी का सिंबल है तो लोग हाथ शब्द का प्रयोग छोड़ दें। किसी का निशान साइकिल है तो साइकिल छोड़ दे। कमल का फूल भारतीय संस्कृति और अस्मिता से जुड़ा है।
कांग्रेस ने लगाए थे आरोप
इससे पहले कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाया था कि खुद का प्रचार करने के लिए बीजेपी सरकार ने G20 के आधिकारिक लोगो में कमल का इस्तेमाल किया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा था कि भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू ने पार्टी के आधिकारिक ध्वज को राष्ट्रीय ध्वज बनाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था, लेकिन बीजेपी बेशर्मी से खुद को प्रमोट करन का एक भी मौका नहीं गंवाएगी।