देश के रक्षा मंत्री का जन्मदिन आज, पीएम मोदी बोले- आपकी बुद्धिमत्ता का हर कोई मुरीद

punjabkesari.in Saturday, Jul 10, 2021 - 11:36 AM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्रिमंडल में अपने सहयोगी राजनाथ सिंह को उनके 70वें जन्मदिन पर बधाई दी और एक उत्कृष्ट सांसद व प्रशासक के रूप में उनकी भूमिका की सराहना की। प्रधानमंत्री ने उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि रक्षा मंत्री के शानदार व्यक्तित्व और बुद्धिमत्ता का हर कोई मुरीद है।

PunjabKesari
प्रधानमंत्री ने कई सप्ताह के अंतराल के बाद किसी को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। हालांकि इस दौरान दिवंगत हो चुकी जानीमानी हस्तियों की जयंती पर उन्हें याद करते हुए उन्होंने ट्वीट जरूर किए। मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित कई अन्य नेताओं ने भी सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

PunjabKesari
शाह ने ट्वीट कर कहा कि रक्षामंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं। अपनी संगठन कुशलता से पार्टी को मजबूत बनाने में राजनाथ जी का अहम योगदान है। मोदी जी के नेतृत्व में उन्होंने सशस्त्र बलों को और सशक्त किया है। उनके स्वास्थ्यपूर्ण जीवन व दीर्घायु की कामना करता हूं।

PunjabKesari


नड्डा ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि राजनाथ सिंह को उनके मधुर स्वभाव और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ करीबी संपर्क के लिए जाना जाता है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पार्टी के लिए आपका योगदान, देश के प्रति समर्पण और आपकी सांगठनिक क्षमता प्रेरित करने वाली हैं। 10 जुलाई 1951 को उत्तर प्रदेश के वर्तमान चंदौली जिले के बाभोरा गांव राजनाथ सिंह का जन्म हुआ था। वर्ष 1977 में वह पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य बने। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद भी संभाला और केंद्र सरकार में गृह मंत्री भी रहे। वह भाजपा के अध्यक्ष भी रहे हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News