राजीव गाबा ने नए कैबिनेट सचिव का पदभार संभाला

punjabkesari.in Friday, Aug 30, 2019 - 07:21 PM (IST)

नई दिल्ली : राजीव गाबा ने शुक्रवार को कैबिनेट सचिव का पदभार संभाल लिया। गाबा को पी के सिन्हा के सेवानिवृत्त होने के बाद इस पद पर नियुक्त किया गया है। वह झारखंड कैडर के 1982 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और केन्द्रीय गृह सचिव, शहरी विकास मंत्रालय के सचिव और झारखंड के मुख्य सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। उन्होंने अंतररष्ट्रीय मु्द्रा कोष में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्हें केन्द्र और राज्य सरकारों में सुरक्षा, शासन और वित्तीय कार्य करने का भी व्यापक अनुभव है। वह कुछ अन्य अंतराष्ट्रीय संगठनों में भी कार्य कर चुके हैं। 

जम्मू कश्मीर से संबंधित अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35 ए को समाप्त करने और जम्मू कश्मीर के पुनर्गठन के केन्द्र के निर्णय को लागू करने वाले प्रमुख अधिकारियों में भी गाबा एक थे। गृह मंत्रालय में अपर सचिव के रूप में उन्होंने 2015 में वामपंथी उग्रवाद से निपटने के लिए बहुपक्षीय कार्य योजना तैयार की और इसे लागू किया। 

इसके परिणाम स्वरूप माओवादियों के प्रभाव क्षेत्र में काफी कमी आई। उन्होंने शहरी विकास, रक्षा, पर्यावरण और वन तथा इलेक्ट्रोनिक तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में भी सेवा दी है। झारखंड के मुख्य सचिव के रूप में गाबा ने प्रमुख प्रशासनिक और आर्थिक सुधारों को लागू किया। गाबा ने अंतररष्ट्रीय बैंक के मुद्राकोष में चार वर्षों तक भारत का प्रतिनिधित्व किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News