Heavy Rain Alert: राजस्थान से लेकर दिल्ली-NCR तक भारी बारिश और तूफान का खतरा, 4-7 मई के बीच पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 05:28 PM (IST)

Heavy Rain Alert: भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राजस्थान के कई हिस्सों में तेज बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी है, इसके साथ ही 4 से 7 मई के बीच सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में भारी बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह सिस्टम अभी कमजोर नहीं होगा, बल्कि आने वाले दिनों में और मजबूत होकर उत्तर भारत के बड़े हिस्सों को प्रभावित कर सकता है।

राजस्थान में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट
राजस्थान के अलग-अलग जिलों में फिलहाल तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। कई जगहों पर तूफानी हालात बने हुए हैं। यह सिस्टम धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों को भी प्रभावित कर रहा है। इसके असर से उत्तरी मध्य प्रदेश में भी मौसम बदलने लगा है और बादलों की गतिविधि बढ़ रही है।

दिल्ली-NCR में मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार, इस पूरे सिस्टम में नमी वाली हवाओं का बड़ा योगदान है, जो अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों से आ रही हैं। ये हवाएं एक ट्रफ सिस्टम को मजबूत कर रही हैं, जिससे मौसम अचानक बिगड़ने की स्थिति बन रही है। दिल्ली-NCR में अभी भले ही मौसम साफ दिख रहा हो, लेकिन यह स्थिति ज्यादा देर तक स्थिर नहीं रहने वाली है।

4-7 मई के बीच पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय 
विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि 4 मई से 7 मई के बीच एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे उत्तर-पश्चिम भारत में व्यापक बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ तूफान देखने को मिल सकते हैं। दिल्ली-NCR सहित कई राज्यों में मौसम तेजी से बदल सकता है और कुछ जगहों पर अचानक भारी बारिश भी हो सकती है।

मौसम मॉडल यह भी संकेत दे रहे हैं कि सिस्टम की दिशा में मामूली बदलाव भी स्थानीय मौसम पर बड़ा असर डाल सकता है, जिससे स्थिति और ज्यादा अस्थिर हो सकती है। इसलिए आने व 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News