राजस्थान में मानसून का महा-अलर्ट: इन जिलों में 3 से 5 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी

punjabkesari.in Monday, Jun 29, 2026 - 11:00 AM (IST)

Rajasthan Monsoon Update : राजस्थान के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए देश में परिस्थितियां लगातार बेहतर होती जा रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार इस अनुकूल माहौल की वजह से चालू हफ्ते में राजस्थान के कई इलाकों में मध्यम से लेकर भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। जहां एक तरफ पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान में बादलों की आवाजाही और बारिश का दौर शुरू होने वाला है वहीं पश्चिमी राजस्थान को अभी दो-तीन दिन उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

PunjabKesari

विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा इस समय गुजरात, मध्यप्रदेश, झारखंड, बिहार के कुछ भागों से होकर गुजर रही है। आगामी दो-तीन दिन में गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ भागों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। 

यह भी पढ़ें: July Bank Holidays: जुलाई महीने में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, निपटाना है जरूरी काम तो नोट कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

राज्य के कोटा और उदयपुर संभाग में कुछ भागों में आगामी दिनों में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। इस दौरान जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं हल्की/मध्यम बारिश होगी। वहीं दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में दो जुलाई से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की पूरी उम्मीद है। 

PunjabKesari

3 से 5 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान के कुछ और भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनसुार इस हफ्ते की शुरुआत में जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है वहीं नमी अधिक होने के कारण उमस भरी गर्मी पड़ेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News