नई नवेली दुल्हन ने की पेपर देने की जिद, तीन घंटे तक इंतजार करता रहा दूल्हा

punjabkesari.in Tuesday, Mar 26, 2019 - 05:01 PM (IST)

बीकानेर: राजस्थान के बीकानेर में कन्या महाविद्यालय में एक नई नवेली दुल्हन बी ए अंतिम वर्ष की परीक्षा देकर ही विदा हुई। बीकानेर जिले के खारी चारनाण निवासी पूजा का कल रात विवाह हुआ था। 

दुल्हन के लिबास में दी परीक्षा 
सुबह उसकी विदाई होनी थी तो उसने दुल्हे महेंद्र कुमावत से विदाई के तुरंत बाद बी ए अंतिम वर्ष की परीक्षा देने का आग्रह किया। इस पर वह उसे बीकानेर के महारानी सुदर्शना कन्या महाविद्यालय ले गया जहां पूजा ने दुल्हन के लिबास में परीक्षा दी। इस दौरान महेंद्र कुमावत ने महविद्यालय के बाहर तीन घंटे इंतजार किया। परीक्षा देने के बाद दुल्हन विदा हो गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News