राजस्थान: ट्रैक्टर प्रतियोगिता के दौरान बड़ा हादसा,300 से ज्यादा घायल(Video)

punjabkesari.in Monday, Jul 30, 2018 - 11:27 AM (IST)

श्रीगंगानगर: राजस्थान के श्रीगंगानगर में ट्रैक्टर रेस प्रतियोगिता के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में 300 से ज्यादा घायल हो गए हैं। धान मंडी में एक टिन शेड गिर जाने से यह हादसा हुआ। इस रेस देखने के लिए 15 हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे।
 

हादसा मेले में ट्रैक्टर रेस प्रतियोगिता के दौरान हुआ। लोग टिन शेड पर चढ़कर प्रतियोगिता देख रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। हादसे के बाद भगदड़ भी मच गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। 

 

उधर श्रीगंगानगर जिला कलेक्टर ग्यानाराम ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार टिनशेड के गिर जाने से 15 लोग घायल हो गए है। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए दस लोगों को पदमपुर के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने हादसे के जांच के निर्देश दिए है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News