भरतपुर का प्रभात PM मोदी के साथ इसरो के स्पेस सेंटर में बैठकर देखेगा चंद्रयान-2 की लैंडिंग

punjabkesari.in Tuesday, Sep 03, 2019 - 04:11 PM (IST)

भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर में कंजौली लाइन के आर्मी स्कूल में पढऩे बाले कक्षा 10 के छात्र प्रभात को सात सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इसरो में चंद्रयान की लैंडिंग देखने का मौका मिलेगा। विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार ने बताया कि इसरो की ओर से गत 25 अगस्त को आयोजित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में देश भर से करीब 70 हजार छात्र शामिल हुए थे। इसमें कक्षा आठ से 10 तक के बच्चों ने भाग लिया था। 

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 600 सेकेंड में 20 प्रश्नों के उत्तर देने थे। प्रभात ने 400 सेकेंड में ही सारे प्रश्नों के जवाब दे दिए। इसरो ने इसके लिए स्वीकृति भेज दी है। इसरो ने मोदी के साथ इसरो जाने वाले 50 बच्चों को चुना है। ये सभी बच्चे सात सितम्बर को स्पेस सेंटर में श्री मोदी के साथ रात्रि 1.55 बजे चंद्रयान-2 के चंद्रमा पर उतरने का द्दश्य देखेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News