BJP और RSS सिर्फ ‘जय श्री राम’ ही क्यों बोलते हैं, ‘जय सिया राम’ क्यों नहीं? अशोक गहलोत ने भाजपा से किया सवाल
punjabkesari.in Sunday, Dec 25, 2022 - 02:45 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि वह (BJP और RSS) सिर्फ ‘जय श्री राम’ ही क्यों बोलते हैं? वे ‘जय सिया राम’ क्यों नहीं बोलते? सीता माता का सम्मान पूरा देश करता है।आज देश में डर का माहौल है। उन्होंने वहां भी बांट दिया, उन्होंने सीता और राम को भी बांट दिया।
दरअसल, अशोक गहलोत आज अमर जवान ज्योति पर एम्बुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाने पहुंचे थे, इस दौरानउन्होंने कहा कि क्यों ये लोग जय सिया राम नहीं बोलते। क्यों ये जय श्री राम बोलते हैं। ये लोग सिर्फ नफरत और भय फैलाते हैं। लोगों को भड़काते हैं। जबकि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से पूरे देश को जोड़ दिया है। जब 'जय सिया राम' का नाम लिया तो पूरा देश एक साथ बोल रहा है 'जय सिया राम'।
गहलोत ने कहा कि अब भाजपा का नफरत का खेल नहीं चलेगा और जल्दी ही जनता इनको ठीक करेगी। इनको राम पर विश्वास नहीं है। इनको तो हिन्दू, मुस्लिम में भेद करना है। जबकि हम कहते हैं कि सब समान है। यह गांधी का देश है जो प्रेम और भाई चारे से ही चलेगा।