Rain Alert: दिल्ली एनसीआर में 11 व 12 अप्रैल को भीषण बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की बड़ी चेतावनी
punjabkesari.in Thursday, Apr 10, 2025 - 07:08 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 11 और 12 अप्रैल को भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
तेज हवाएं और गरज के साथ हो सकती है बारिश
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि आने वाले 24 घंटों में दिल्ली और आसपास के इलाकों में आसमान आमतौर पर बादलों से घिरा रहेगा। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है, जो बढ़कर 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है।
तापमान में दर्ज हुआ हल्का बदलाव
बीते 24 घंटे में राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री अधिक है। हालांकि मौसम में बदलाव के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आने की उम्मीद है।
11 और 12 अप्रैल को भी छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार 11 और 12 अप्रैल को भी दिल्ली-NCR में मौसम बदला-बदला रहेगा।
-
बादल छाए रहेंगे
-
हल्की बारिश हो सकती है
-
हवाओं की गति 20 से 30 किमी/घंटा रहेगी
-
अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री
-
न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
13 अप्रैल से फिर साफ रहेगा आसमान
13 अप्रैल को मौसम साफ रहने का अनुमान है। धूप निकलेगी लेकिन हल्की हवाएं जारी रहेंगी।
-
सुबह हवाएं 6 से 8 किमी/घंटा की रफ्तार से
-
दोपहर में 8 से 12 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी
-
अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री
-
न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। धूल भरी हवाओं के चलते सांस की दिक्कत वाले मरीजों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बाहर निकलने से पहले मास्क पहनना और आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मा लगाना जरूरी बताया गया है।
गर्मी से मिली थोड़ी राहत
दिल्लीवालों को लंबे समय बाद भीषण गर्मी से कुछ राहत महसूस हो रही है। पिछले कुछ दिनों से चल रही गर्म हवाएं और तापमान की तपिश से परेशान लोगों को अब ठंडी हवाएं और रुक-रुक कर हो रही बूंदाबांदी सुकून दे रही है।
कैसा रहेगा आगे का मौसम?
विशेषज्ञों का कहना है कि यह राहत ज्यादा दिन नहीं टिकेगी। जैसे ही पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होगा, तापमान फिर से तेजी से बढ़ने लगेगा। इसलिए इस ठंडक का फिलहाल आनंद लीजिए लेकिन गर्मी से बचने की तैयारी भी रखिए।